देवों का देव महादेव की पार्वती - एक्टर पूजा बनर्जी ने की लॉकडाउन में शादी, कर दिए सारे पैसे दान
कलर्स के मशहूर सीरियल देवों का देव महादेव में पार्वती की भूमिका में दिखने वाली एक्टर पूजा बनर्जी ने अपने बॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से लॉकडाउन के बीच शादी कर ली है। कुणाल भी पेशे से एक्टर हैं।
पूजा ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनकी और कुणाल की शादी आज यानि कि 15 अप्रैल को होनी थी जो लॉकडाउन के कारण फंस गई।

लेकिन भले ही समारोह ना हुआ हो पर उन्होंने और कुणाल ने अपनी शादी रजिस्टर करवा ली है और आज से वो कानूनी तौर पर पति पत्नी हैं। पूजा ने बताया कि शादी के जश्न के लिए जमा किया हुआ पैसा उन्होंने कोरोना राहत कोष में दान कर दिया है।
ये तस्वीर, पिछले साल के सिंदूर खेला की है। पूजा और कुणाल, बंगाली रीति रिवाज़ से शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से ये जश्न फिलहाल पोस्टपोन हो चुका है। लेकिन शादी समय पर हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications