टीवी की पार्वती बनेंगी बॉयफ्रेंड की दुल्हनिया, बोलीं- समंदर किनारे लूंगी फेरे

सोनारिका भदौरिया टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने देवों के देव महादेव सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभाया था। हालांकि आपको बता दें कि वह हिंदी टेलीविजन के अलावा कई और भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन अब वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2022 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर के साथ सगाई कर ली थी। लेकिन अब वह जल्दी ही शादी करने वाली है।
सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ अपने शादी के प्लास का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह 18 फरवरी 2024 को शादी करने वाली है और इसका 5 दिनों तक फंक्शन चलेगा। शादी के फंक्शंस 15 दिन पहले ही शुरू हो जाएंगे और उसमें माता की चौकी भी रखी जाएगी। सोनारिका भदौरिया का मायरा भी 16 फरवरी 2024 को होगा। इतना ही नहीं हल्दी और संगीत का फंक्शन भी इसमें किया जाएगा।
सोनारिका भदौरिया ने बताया कि वह और उनके होने वाले पति विकास पर असर एक रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। जो कि उनके होमटाउन फरीदाबाद में रखी जाएगी। एक्ट्रेस ने अपने शादी के प्लान पर बात करते हुए कहा कि वह एक बीच वेडिंग चाहती हैं और इसे सवाई माधोपुर में रखा जाएगा। शादी की साल 2022 के मई महीने में विकास पाराशर ने एक्ट्रेस को मालदीव में प्रपोज किया था और यहां की तस्वीर भी सामने आई थी।


Click it and Unblock the Notifications













