..................... Devoleena brutally troll as her husband shahnawaz shaikh do not visit varanasi for shiv pooja - Hindi Filmibeat

काशी में महादेव के दर्शन करने पहुंची देवोलीना, साथ नहीं आए पति शहनावाज शेख तो लोगों ने सुनाई भली-बुरी

devoleena bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee In Kanshi: टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में भोले की नगरी वाराणसी में अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए पहुंचीं। यहां से देवोलीना ने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि काफी काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों के कारण देवोलीना को हैवी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा रहा है।

दरअसल, देवोलीना ने कुछ वक्त पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख के साथ शादी कर खूब हलचल मचाई थी। मुस्लिम शख्स के साथ शादी कर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी काफी लंबे वक्त तक ट्रोल हुईं।

हैप्पी मैरिड लाइफ

हालांकि खुद अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी को इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। शादी के बाद अदाकारा अपने पति शहनवाज शेख संग हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं। अब अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी कुछ और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

नहीं दिखे पति

इन तस्वीरों में देवोलीना के साथ उनके पति दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं शिव भक्ति में लीन देवोलीना काफी धार्मिक अंदाज देखने को मिल रहा है। अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी लेटेस्ट तस्वीरों में माथे पर चंदन लगाए भगवान शिव की नगरी में नजर आईं।

किया जप

देवोलीना भट्टाचार्जी इस तस्वीर में वाराणसी की गंगा में नाव पर लेटकर फोटो क्लिक करवाती दिखीं। साथ ही अदाकारा शिव और गंगा का जप भी करती दिखीं। हालांकि देवोलीना भट्टाचार्जी इस दौरे पर अपनी दोस्त के साथ ही थीं। इन तस्वीरों में उनके पति शहनवाज शेख साथ नजर नहीं आए।

हो रही हैं ट्रोल

ऐसे में ट्रोल्स का कहना है कि शादी के भी दोनों अपने धर्मों के कारण एक नहीं हो पा रहे हैं। देवोलीना ने ट्रोल्स पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X