देवोलीना भट्टाचार्जी के मुस्लिम पति खुद लेकर आए 'बप्पा' की मूर्ति, लोग बोले- 'कहां गए फ्रिज वाले..'

devoleena bhattacharjee ganesh chaturthi

Devoleena Bhatacharjee Husband Troll On Ganapati- सभी जानते हैं कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुस्लिम घर में विवाह किया है। उनके पति का नाम शहनवाज शेख है और दोनों को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं।

इस वक्त देवोलीना भट्टाचार्जी के पति को इसलिए बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि वो खुद अपने हाथ गणपति बप्पा को लेकर आए हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर धूम है और इस वक्त देवोलीना भट्टाचार्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में बप्पा का स्वागत करती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि शहनवाज को इस वीडियो के सामने आते ही ट्रोल किया जा रहा है लेकिन कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आते ही एक ने लिखा, ''ये तो नाम के मुसलमान है।'' एक ने लिखा, ''जहन्नुम की आग इंतजार कर रही है।'' एक ने तारीफ करते हुए लिखा, ''वो लोग कहां है जो शादी के वक्त कह रहे थे कि फ्रिज तुम्हारा इंतजार कर रही है।'' एक ने लिखा, ''बस आपकी यही बात मेरे मन को भाती है... भाई साहब दूसरे धर्म से हैं फिर भी कितना समर्थन या सम्मान उनके हिंदू धर्म के लिए.... उनके लिए बहुत सारा सम्मान।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है।''

जाति को लेकर ट्रोलिंग पर पहले भी भड़क चुकी हैं देवोलीना

देवोलीना को शहनवाज से शादी के बाद काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्होने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा था, "भले ही मेरा पति मुस्लिम है, लेकिन वह अपनी पत्नी के प्रति बहुत वफादार है और न ही वह पोलीगैमी(बहुविवाह) में इंट्रेस्टेड है और हमें समझने में 4 साल लगे और फिर शादी हुई। केवल 7 दिनों में नहीं। दोनों ही मामलों के साथ में एक महिला के आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन मैं आपकी भावनाओं को समझ सकती हूं। मुझे पता है कि आप इसे नहीं समझ सकते। ईमानदारी से मुझे आप पर दया आती है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X