'मुसलमान है इसलिए..' Devoleena Bhattacharjee के साथ पूजा में शामिल नहीं हुए पति, भड़क गए लोग!

देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त चर्चा में हैं और लोग उनके पति को लेकर ट्रोल हो रही हैँ। बता दें कि टीवी की गोपी बहु ने एक वीडियो साझा किया है और इस दौरान सत्यनारायण की कथा करवाई और पूजा करवाई थी।
इस दौरान सभी लोग मौजूद थे लेकिन देवीलीना के पति नहीं नजर आए थे। बता दें कि देवोलीना ने मुस्लिम शख्स से शादी की है। ये पूजा एक्ट्रेस ने इसलिए रखी थी क्योंकि उन्होने इंडस्ट्री में अपने 13 साल पूरे किए हैं। लोगों का कहना था कि उनके पति इसलिए नजर नहीं आए हैं क्योंकि वो मुसलमान हैं।
इसी को लेकल लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। देवोलीना ने वीडियो के साथ लिखा था, ''हमारे यहां सत्यनारायण पूजा। हमने इस पूजा के लिए विशेष प्रसाद तैयार किया: खीर, शीरा और घोल। यह घोल गेहूं के आटे, दूध, केले, चावल के आटे, गुड़ और चीनी से बनाया जाता है. यह प्रसाद हमेशा से ही हमारे घर की पूजा का मुख्य हिस्सा रहा है।''
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये पूजा में पति के साथ बैठ जाता है।'' एक ने लिखा, ''वह गर्भवती है पूजा के दौरान गर्भवती महिला को आसन पर नहीं बैठाया जाता है उसे चौकी दी जाती है।'' एक ने लिखा, ''इनके पति नहीं नजर आ रहे।'' एक ने लिखा, ''पति इसलिए नहीं आया क्योंकि वो मुसलमान है।'' एक का कहना था, ''ढोंग मत करो शादी के बाद।'' एक का कहना है, ''इतना प्यारा कि शादी के बाद भी आप अपने रीति-रिवाजों का पालन कर रहे हैं...।''
हर मामले में रखती हैं राय
देवोलीन अक्सर अपने बातें रखती हैं और मामले में बात करती हैं। हाल ही में वो यूट्यूबर अरमान मलिक पर भड़की थीँ। उन्होने लिखा था, "एक व्यक्ति को इंटर रिलीजन शादी की तुलना बहुविवाह से करने के लिए अच्छे ज्ञान की जरूरत होती है, जिसके बारे में मुझे यकीन है कि बुद्धिमान लोग काफी जागरूक हैं। और यह केवल मेरा अधिकार नहीं है, बल्कि पोलीगैमीजैसे गलत कामों के खिलाफ खड़ा होना हर भारतीय का अधिकार है, जिसे वे नेशनल टेलीविजन पर दिखाने में काफी गर्व महसूस करते हैं। वैसे भी, यह इंसान की किस्मत का मामला है।"


Click it and Unblock the Notifications