Devoleena Wedding: 'देवर जी' संग शादी रचा रही हैं 'गोपी बहू'! हल्दी मेहंदी के बाद दुल्हनिया की First Photos

Devoleena Bridal Look: टेलीविजन सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अचानक अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर छा गई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं जिनमें उनके हल्दी की रस्म होती दिखाई दे रही है। इस दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड और 'साथ निभाना साथिया' में उनके कोस्टार रह चुके विशाल सिंह उनके साथ नजर आ रहे हैं।
हल्दी का वीडियो वायरल
देवोलीना और विशाल ने अचानक से अपनी ये तस्वीरें शेयर कर हर किसी सरप्राइज दे दिया है। ऐसे में कोई भी ये समझ नहीं पा रही हैं कि देवोलीना और वि शााल सच में शादी रचा रहे हैंया फिर किसी आने वाले प्रोजेक्ट में फिर से साथ काम कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में इस बात की चर्चा जोरों पर की हो सकता है विशाल और देवोलीना किसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हों। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है। हल्दी के वीडियो में ये कपल एक दूसरे साथ कोजी होता भी दिख रहा है।
दिखाई ब्राइडल मेहंदी
इसके साथ ही देवोलीना ने अपने हाथों पर लगीं ब्राइडल मेहंदी की तस्वीरें भी फैंस के साथ ड्रॉप की हैं जिन्हे देखर लगता है कि ये हसीना वाकई में कथित बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ शादी रचा रही हैं। खाली देवोलीना ही नहीं उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने भी इस सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं।
देवर भाभी का किरदार
दिलचस्प बात ये है कि 'साथ निभाना साथिया' में देवोलीना और विशाल साथ में काम कर चुके हैं। इस सीरियल में देवोलीना जहां गोपी बहू के किरदान में थीं तो वहीं विशाल सिंह उनके देवर जिगर का किरदार निभाते थे।
भाई की शादी में देवोलीना!
जहां लोग गोपी बहू से यह पूछ रहे हैं कि क्या वह शादी कर रही हैं? इसके साथ ही लोगों के दिमाग में एक और सवाल उठ रहा है कि अगर हां तो किससे? देवोलीना की विशाल के साथ तस्वीरें देखकर फैंस को लग रहा है कि अभिनेत्री उन्हीं के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अपने भाई की शादी के लिए गुवाहाटी पहुंची हैं। आपको बता दें, बीते दिनों देवोलीना और विशाल की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें अभिनेता उन्हें प्रपोज करते दिखाई दे रहे थे। लेकिन बाद में दोनों ने साफ कर दिया था कि वह म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications












