टीवी की 'गोपी बहू' ने यूट्यूबर अरमान मलिक सहित दोनों पत्नियों की लगाई क्लास, बोलीं- घिनौना है...

Devoleena Bhattacharjee Bigg Boss OTT 3 Youtuber Armaan Malik

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार साई केतन राव से लेकर दीपक चौरसिया और यूट्यूबर अरमान मलिक सहित उनकी दोनों पत्नियों भी इस शो का हिस्सा बनी है। हाल ही में अरमान मलिक के अलावा उनकी दोनों पत्नियों ने अनिल कपूर के सामने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया।

अनिल कपूर के सामने अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने बताया कि उन्हें कृतिका से कोई भी दिक्कत नहीं है और तीनों वह अच्छे से रहते हैं। लेकिन अब हाल ही में अरमान और उनके दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की लव स्टोरी को सुनकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिएक्ट कर दिया है। इसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने एक्स हैंडल से ग्रैंड प्रीमियम का एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने काफी लंबा सा पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि "आपको क्या लगता है कि यह मनोरंजन है? यह मनोरंजन नहीं, गंदगी है। इसको हल्के में ना लें क्योंकि ये सिर्फ रील नहीं रियल भी है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा की कोई इस बेशर्मी को मनोरंजन कैसे कह सकता है?"

देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि "मुझे इन सब को सुनकर ही घिन आती है। सिर्फ 6 से 7 दिन में प्यार हुआ और शादी हो गई। फिर पत्नी की सबसे अच्छी दोस्त के साथ में भी ऐसा ही हुआ और यह मेरी कल्पना से पूरी तरीके से परे हैं।" एक्ट्रेस ने बिग बॉस पर भी अपना निशाना सदा और उन्हें कहा कि "बिग बॉस आपको क्या हो गया है?"

देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे लिखा कि क्या बिग बॉस के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि आपको पॉलिगेमी मनोरंजन लगने लग गई है? इस तरीके के कंटेस्टेंट्स का परिचय कराते वक्त आप क्या सोच रहे थे? इस शो को बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी देखते हैं। आप नई पीढ़ी को क्या सीखना चाहते हैं कि दो से चार शादियां कर सकते हैं?

गोपी बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना ने आगे कहा कि "क्या सभी लोग साथ में खुश रह सकते हैं? ऐसे लोगों से जाकर पूछो जो रोजाना ऐसी घटनाओं से दुखी हो जाते हैं और अपना जीवन जीते हैं। इसीलिए स्पेशल मैरिज एक्ट और यूसीजी होना बहुत जरूरी है जिससे कि सबके लिए एक बराबर कानून हो और समाज को इस तरीके के गंदगी से मुक्ति प्राप्त।"

देवोलीना भट्टाचार्जी आगे लिखती है कि "यह पहली पत्नी होते हुए भी दूसरी पत्नी। आप सोचिए कि अगर समानता के नाम पर पटिया भी दो-दो पति रखने लग जाए तो क्या तब भी यही मनोरंजन होगा। इस तरीके की मानसिकता को दुनिया में नहीं फैलाना चाहिए और एक समाज के तौर पर हम सिर्फ विनाश की तरफ बढ़ रहे हैं। सच में लोग पागल हो चुके हैं और बिग बॉस मुझे पता नहीं चल रहा है कि आपको क्या हो गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X