प्रेग्नेंसी के कारण Devoleena Bhattacharjee ने की जिम ट्रेनर से सीक्रेट शादी, खुद किया खुलासा!

Recommended Video
Devoleena Bhattacharjee Pregnancy:साथ निभाना साथिया और बिग बॅास फेम देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी ने सभी को हैरान कर दिया। अचानक देवोलीना की शादी उनके जिम ट्रेनर से होने पर कई सारा सवाल उठा। देवोलीना ने गुपचुप तरीके से पूरी शादी की। 14 दिसंबर को उन्होंने कोर्ट मैरिज की। अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से हुई शादी के बाद एक्ट्रेस को कई तरह से ट्रोल किया गया। पहले तो धर्म को लेकर उन्हें ताना सुनाया गया। इसके बाद फिर उनकी शादी की तुलना श्रद्धा मर्डर केस से भी की गई। इस पर देवोलीना को सामने आकर सबकी बोलती बंद की। वहीं यह भी सवाल उठाया गया कि क्या देवोलीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसकी वजह से उन्होंने ऐसे अचानक परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्तों के बीच शादी रचाई है। यह कहा गया कि प्रेग्नेंट होने की वजह से देवोलीना ने कोर्ट में शादी की। वह इसे जल्द ही करना चाहती थीं। इन सारे सवालों का जवाब खुद देवोलीना देती हुई नजर आ रही हैं।

वोलीना ने प्रेग्नेंसी पर किया खुलासा
एक वेबसाइट से बातचीत में देवोलीना ने प्रेग्नेंसी के साथ अपने पति शहनवाजशेख के बारे में भी बात की है।देवोलीना कहती हैं कि मुझे किसी को भी किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है। लेकिन कई लोग ऐसा सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इस वजह से मैंने जल्द शादी कर ली।

वाहियात कमेंट पर बुरा भी लगता है
एक तरफ मुझे इस तरह के वाहियात कमेंट पर बुरा भी लगता है और दूसरी तरफ मैं हैरान भी हूं। यह तो स्तर ही अलग है कि आप लोग किसी को परेशान करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। देवोलीना आगे कहती हैं कि एक वक्त के बाद इस पर गुस्सा आने लगता है।

लाइफ में इतना झांकने की क्यों हैं?
मेरे मुताबिक किसी की भी लाइफ में इतना झांकने की क्या जरूरत है? लेकिन बाद में मैंने फिर इस तरह के कमेंट पढ़ें तो मुझे हंसी भी आयी। देवोलीना ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वह काम जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि जब काम की बात आती है तो मैं समझौता करने में यकीन नहीं रखती हूं।

2023 मेरे लिए खुशहाल रहे हमेशा।
मैं नए काम के लिए तैयार हूं। उम्मीद है कि मेरे लिए जल्द ही कुछ दिलचस्प और उत्साहित करने वाला काम आएगा। मेरी यही ख्वाहिश है कि साल 2023 मेरे लिए खुशहाल रहे हमेशा। इस साल अपने सेहत की समस्या के कारण मैं काम नहीं कर पाई। फिलहाल मैं पूरी तरह से फिट हूं और काम के लिए तैयार हूं।


Click it and Unblock the Notifications











