Devoleena Bhattacharjee ने दिया पायल मलिक को दिया करारा जवाब, कहा- '2 पर ही क्यों रुके 4-5 करो'

Devoleena Bhattacharjee On Payal Malik: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को जवाब दिया, जब उन्होंने उनके इंटर रिलीजन शादी पर कमेंट किया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पति शहनवाज शेख उनके प्रति 'बहुत वफादार' हैं और उन्हें पोलीगेमी(बहु विवाह) में कोई दिलचस्पी नहीं है।
देवोलीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "एक व्यक्ति को इंटर रिलीजन शादी की तुलना पोलगैमी(बहुविवाह) से करने के लिए अच्छे ज्ञान की जरूरत होती है, जिसके बारे में मुझे यकीन है कि बुद्धिमान लोग काफी जागरूक हैं। और यह केवल मेरा अधिकार नहीं है, बल्कि पोलीगैमी(बहुविवाह) जैसे गलत कामों के खिलाफ खड़ा होना हर भारतीय का अधिकार है, जिसे वे नेशनल टेलीविजन पर दिखाने में काफी गर्व महसूस करते हैं। वैसे भी, यह इंसान की किस्मत का मामला है।"
इसके अलावा, उन्होंने कहा, "बस उन गरीब महिलाओं के जीवन का मज़ाक मत बनाओ जो इस बकवास के कारण हर दिन और रात पीड़ित हैं और हर दिन थोड़ा-थोड़ा मरती हैं। अपने घर के अंदर जो करना है करो। दो पर क्यों रुकना है? 2, 4, या 5 शादियां करो। बस इस बीमारी को समाज में मत फैलाओ। मैंने जो भी कहा है, उसका मतलब है और मैं अभी भी उस पर कायम हूं और वैसे भी यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है कि लोग मुझ पर YouTube कंटेंट बना रहे हैं। कृपया सम्मान करें।"
देवोलीना ने आगे लिखा- "इसके अलावा, भले ही मेरा पति मुस्लिम है, लेकिन वह अपनी पत्नी के प्रति बहुत वफादार है और न ही वह पोलीगैमी(बहुविवाह) में इंट्रेस्टेड है और हमें समझने में 4 साल लगे और फिर शादी हुई। केवल 7 दिनों में नहीं। दोनों ही मामलों के साथ में एक महिला के आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन मैं आपकी भावनाओं को समझ सकती हूं। मुझे पता है कि आप इसे नहीं समझ सकते। ईमानदारी से मुझे आप पर दया आती है। लेकिन फिर मुझे लगता है कि यह देखने के बाद आप यही चाहती थीं कि आपकी शादी ऐसी ही हो। आप लोगों के लिए सब कुछ एक यूट्यूब कंटेंट हो सकता है। लेकिन मेरे लिए नहीं। तो आगे बढ़ें।"
इससे पहले पायल ने इंस्टेंट बॉलीवुड हिंदी से कहा था, "सबसे पहले तो ये देखिए कि शादी के बाद आपको कितना ट्रोल किया गया। जब आपने मुस्लिम शख्स से शादी की तो भी आपको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि जब हमने आपकी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं कहा तो आपके लिए भी हमारे रिश्ते पर कमेंट करना ठीक नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications
