Devoleena Bhattacharjee: 'गोपी बहू' ने अपने मुस्लिम पति संग फोटो क्या शेयर की, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Devoleena Bhattacharjee Photos With Husband: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज से फैंस का मन बहलाती रहती हैं। इन दिनों देवोलीना अपने परिवार संग घूमने निकली हैं और रोज अपनी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लेकर कुछ लोगों ने तो उनकी तारीफ की है लेकिन कुछ लोग हमेशा की तरह उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
देवोलीना ने शेयर कीं फोटोज
देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ली में सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर कीं, लेकिन इस बीच एक फोटो सबका ध्यान खींच रही है और वो है उनकी और उनके पति की फोटो। 'साथ निभाना साथिया' से घर-घर पहचाने जानी वाली 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर जब अपने पति संग फोटो डाली तो वो चर्चा का विषय बन गईं। आपको बता दें, कि एक्ट्रेस ने पिछले साल यानी 14 दिसंबर को अचानक शादी करके फैंस को चौंका दिया था। देवोलीना ने जब अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं तो कई लोगों को यकीन ही नहीं हुआ और वो इन फोटोज को फेक समझ रहे थे लेकिन जैसे ही देवोलीना ने अपने पति संग तस्वीरें शेयर कीं तो फिर काफी लोगों को यकीन हो गया कि देवोलीना अब शादीशुदा हैं।
गुपचुप रचाई थी शादी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, देवोलीना के पति का नाम शहनवाज शेख है और वो एक जिम ट्रेनर का काम करते हैं। बताया जाता है फिट रहने के लिए मोटिवेट करने वाले शहनवाज का देवोलीना की लाइफ में अहम रोल है और वो उन्हें ट्रेन भी किया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनवाज और देवोलीना दो सालों से रिलेशनशिप में थे और फिर उन्होंने अचानक शादी करके लोगों को हैरान कर दिया। इस अचानक हुई शादी के लिए रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो दोनों अपनी शादी को काफी साधारण रखना चाहते थे। दोनों लंबे समय से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे और हमेशा से ही उन्हें अपनी शादी को लाइमलाइट में नहीं रखना था।


Click it and Unblock the Notifications