पति शाहनवाज के साथ प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनती हैं Devoleena Bhattacharjee, बोलीं- हम धर्म को...

Devoleena Bhattacharjee Husband Listen Premanand Maharaj: देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने गोपी बहू का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन पिछले लंबे समय से वह अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। उन्होंने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ में शादी किया और अब वह एक बच्चे की मां भी बन चुकी है।
लेकिन हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी को पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में देखा गया था। यहां पर दोनों स्पिरिचुअल गुरु प्रेमानंद जी महाराज को लेकर अपनी आस्था का जिक्र करते हुए नजर आए। पारस और देवोलीना दोनों ही प्रेमानंद की बातों को फॉलो करते हैं। पारस ने बताया कि वह तो प्रेमानंद महाराज को अपना गुरु मानते हैं।
पॉडकास्ट के दौरान पारस छाबड़ा ने बताया कि कुछ वक्त पहले वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे। एक्टर का कहना है कि जब से उन्होंने प्रेमानंद जी से मुलाकात की है तब से उनकी जिंदगी में काफी परिवर्तन आए हैं। देवोलीना ने भी पॉडकास्ट में बताया कि वह प्रेमानंद महाराज के वीडियो अपने पति शाहनवाज शेख को शेयर करती रहती हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे बात करते हुए कहा कि "जब पारस तुम प्रेमानंद जी महाराज से मिलने गए थे तो मुझे बहुत खुशी हुई थी। मैं यही सोचा था कि पारस यहां पर भी पहुंच गया और मै प्रेमानंद जी महाराज की बहुत बड़ी फॉलोअर हूं। मैं महाराज जी को खूब सुनती भी हूं और उनकी बातों को सुनकर बहुत ही अच्छा महसूस करती हूं।"
देवोलीना भट्टाचार्जी ने यह भी कहा कि "उनकी एनर्जी ऐसी होती है कि उनको नहीं मिलने पर भी फील हो जाता है। मैं प्रेमानंद जी महाराज की वीडियो अपने पति को भी भेजती रहती हूं। शाहनवाज को देखने को भी कहती हूं।" देवोलीना भट्टाचार्जी के पति ने फिर इस पर रिएक्शन भी दिया।
शाहनवाज शेख ने इस पर कहा कि "वहां पर कोई भी धर्म नहीं है। वह हम लोगों को सिर्फ ज्ञान दे रहे हैं। वह बहुत मजेदार बातें हैं। वह कोई भी गलत बात नहीं सीख रहे हैं। किसी को भड़का भी नहीं रहे हैं और वह सही रास्ता बताते हैं।" शाहनवाज और देवोलीना ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी एक दूसरे पर अपने धर्म को थोपा नहीं है। वह एक दूसरे के धर्म का सम्मान भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











