देवोलीना ने पहली बार दिखाया 7 महीने के बेटे का चेहरा, टूट उठे बेरहम यूजर्स बोले- बहुत काला.. बहुत काला

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee Son Face: टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों अपना पूरा फोकस बेटे की परवरिश पर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पूरे 7 महीने बाद बेटे जॉय का चेहरा दिखाया है। ये देवोलीना के लिए मुसीबत का सबब का बनता दिखाई दे रहा है। दरअसल, देवोलीना के बेटे का चेहरा देखकर बेरहम यूजर्स नन्हे से बच्चे पर प्यार और आशीर्वाद भेजने के बजाय उनके लुक्स और रंग पर कमेंट कर रहे हैं।

देवोलीना ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'यह ऐसा है, जैसे मेरा दिल 7 महीने से मेरे शरीर के बाहर घूम रहा है। मेरे बच्चे की छोटी-छोटी उंगलियां जब मेरे हाथों को पकड़ती हैं, रातों को जब वह गले लगाता है, तो हर क्षण जादुई होता है। मेरे बेटे ने मेरी दुनिया को एक खूबसूरत पल में बदल दिया है, जिसे मैं कभी छोड़ना नहीं चाहती हूं। मैं अपने बेटे की हर खुशी और हर छोटी-बड़ी उपलब्धि के साथ आगे बढ़ रही हूं।'

जहां तमाम सेलेब्स और यूजर्स इसपर प्यार बरसा रहे हैं तो वहीं ट्रोल का कहना है कि देवोलीना का बच्चा बिल्कुल भी उनपर नहीं गया है बल्कि पूरा का पूरा उनके पति जैसा दिखता है। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "ये तो अभी से इतना काला है बड़ा होकर तो और ज्यादा काला हो जाएगा।"

हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब देवोलीना को इस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है बल्कि इससे पहले शादी के समय भी देवोलीना को पति के लुक्स के लिए ट्रोल किया गया था। देवोलीना को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X