BIGG BOSS 12 में पहली बार एक साथ 3 सुपरस्टार्स की एंट्री, फैंस के लिए बिग सरप्राइज !
बिग बॅास के फैंस के लिए यह सबसे चौंकाने वाली खबर है। बिग बॅास के पिछले 11 सीजन में जो नहीं हुआ वह अब होने जा रहा है। जहां बिग बॅास 11 में हिना खान और शिल्पा शिंदे के साथ टीवी के दो सुपरस्टार चेहरे इस शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए थे।
वहीं इस बार टीवी की इन 3 ग्लैमरस स्टार्स शो में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया गया है। इस बार बिग बॅास घर में 21 कंटेस्टेंट दिखाई देंगे। कुछ जोड़ी के तौर पर आयेंगे। वहीं सेलिब्रिटी की जोड़ी शो में ही बनाई जाएगी।

इस बार भी टीआरपी का पारा बढ़ाते हुए शो में देवोलीना भट्टाचार्य, नेहा पेंडसे और रिद्धिमा पंडित इस बार के शो एंट्री करने जा रही हैं।
देवोलीना भट्टाचार्य को आप साथ निभाना साथिया,नेहा पेंडसे को मे आए कम इन मैडम,फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा और एंटरटेनमेंट की रात में देख चुके हैं।
वहीं रिद्धिमा पंडित हमारी बहू रजनी कांत,वेब सीरीज हम और जल्द खतरों के खिलाड़ी में दिाई देंगी। देवोलिना को तो बिग बॅास 11 का भी आॅफर दिया गया था।
मुमकिन है कि वह इस बार इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाए।कुलमिलाकर देखा जाए तो बिग बॅास 12 का यह नया सीजन काफी मसालेदार होने वाला है।
बहरहाल,यहां देखिए टीवी की सबसे लोकप्रिय बहू देवोलिना की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications


