देवोलीना भट्टाचार्जी ने 39 दिनों बाद किया बेटे का नामकरण, नाम सुनकर फैन्स रह गए हैरान

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee name her son: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन देवोलीना सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही नई तस्वीरें शेयर कर बेटे का नाम रखा है।

39 दिनों बाद किया बेटे का नामकरण
देवोलीना भट्टाचार्जी का बेटे का जन्म 18 दिसंबर को हुआ था। एक्ट्रेस शुरुआत से ही बेटे की झलकियां तो दिखा रही थीं, लेकिन उन्होंने ना तो बेटे का चेहरा दिखाया था और ना ही बेटे का नाम बताया था। वहीं अब जब बेटा 39 दिन का हो चुका है तब एक्ट्रेस बेटे का नामकरण किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे और पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि देवोलीना रेड कलर की खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बेटे के साथ पूजा कर रही हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे का रखा ये नाम
इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं- 'हम अपने परिवार के नए सदस्य का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। मिलिए हमारे 'जॉय' से हमारी खुशियों का भंडार।' बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फैन्स ने कमेंट्स में देवोलीना भट्टाचार्जी के बेटे के नाम की जमकर सराहना की है।

अपने जिम ट्रेनर से की थी शादी
आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी। देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी में केवल चंद ही मेहमान शामिल थे। बताया गया था कि एक्ट्रेस की शादी में उनके भाई और भाभी भी शामिल नहीं हुए थे। देवोलीना भट्टाचार्जी साथ निभाना साथिया से सीरियल से पॉपुलर हुई थीं और इसके बाद वह बिग बॉस सीजन 13, 14 और 15 में नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: devoleena bhattacharjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X