देवोलीना के मुस्लिम पति ने घर में बनवाया आलीशान मंदिर, पत्नी संग पूजा-पाठ करते देख लोग हुए हैरान!

Devoleena Bhattacharjee Husband Builds Mandir In Their Home: देवोलीना भट्टाचार्जी टेलीविजन की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि गोपी बहू के किरदार से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख के साथ 2022 में शादी की और यह इंटरफेथ मैरिज थी।

Devoleena Bhattacharjee

कभी दूसरे धर्म में शादी को लेकर ट्रोल हुईं थी गोपी बहू

देवोलीना भट्टाचार्जी को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। हालांकि एक्ट्रेस पर ट्रोलिंग का कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन आपको बता दें कि अभी के वक्त में एक्ट्रेस की काफी तारीफ हो रही है और इसकी वजह ही आज हम आपको बताने वाले हैं।

दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी जी ने कुछ वक्त पहले अपना नया घर बनवाया है और उन्होंने घर में बहुत ही आलीशान मंदिर भी बनवा रखा है। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से उनके घर के मंदिर की पोजीशन सही नहीं थी।

शाहनवाज ने देवोलीना के लिए बनवाया मंदिर

इसीलिए देवोलीना भट्टाचार्जी के मुस्लिम पति शाहनवाज शेख ने घर में एक नई जगह एक्ट्रेस के लिए एक नया मंदिर बनवा दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में नया मंदिर बनाने का प्रोसेस भी दिखाया है। घर में मंदिर बनाने में अभिनेत्री का उनके पति ने खूब सपोर्ट किया और उन्होंने मंदिर से जुड़ी हुई हर एक छोटी डिटेल फैंस के साथ में शेयर की है।

शाहनवाज शेख ने इस दौरान बताया कि पहले उनके घर में मार्बल का मंदिर बना हुआ था। लेकिन वह बहुत ज्यादा भारी था और इसके चलते उसकी सही से सफाई नहीं हो पाती थी। इसी की वजह से उन्होंने अब घर में लकड़ी का मंदिर बनवा दिया है और उन्होंने घर में नई दिशा में मंदिर रख दिया है।

फैन्स भी हुए खुश

देवोलीना भट्टाचार्जी हिंदू है और उनके पति शाहनवाज शेख मुस्लिम है। लेकिन मुस्लिम होने के बावजूद भी शाहनवाज शेख ने अपनी पत्नी के लिए मंदिर बनवाने में मदद की और इसी के चलते फैंस का दिल उन्होंने जीत लिया है। अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

पत्नी के साथ पूजा करते हैं शाहनवाज

काफी लोगों का कहना है कि शाहनवाज शेख से लोगों को यह सीखना चाहिए कि किस तरीके से हर धर्म की इज्जत की जाती है। शादी के बाद में शाहनवाज और देवोलीना एक दूसरे के धर्म के बराबरी से इज्जत करते हैं और हर एक त्यौहार को साथ में सेलिब्रेट करते हैं। शाहनवाज भी अपनी पत्नी के साथ में पूजा पाठ करते हुए नजर आए हैं।

Read more about: devoleena bhattacharjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X