भारत गद्दारों से भरा है...शरजील को सपोर्ट करने वालों पर बरसीं देवोलीना भट्टाचार्जी, परवरिश तक पर उठाया सवाल

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की जब से शादी हुई है तब से वह ना तो किसी सीरियल में नजर आई हैं और ना ही किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना रिश्ता अपने फैन्स के साथ जोड़े रखा है। वह आए दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खास पल सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं देवोलीना भट्टाचार्जी को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है।

Devoleena Bhattacharjee

बेबाकी की वजह से चर्चाओं में रहती हैं देवोलीना भट्टाचार्जी

आए दिनों वह देश-विदेश के मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। जिसके लिए देवोलीना भट्टाचार्जी को कई बार बुरी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन इन सबके बाद भी देवोलीना कभी पीछे नहीं हटीं और आज भी वह अपने विचार खुलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, लेकिन इस बार देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ ऐसा किया है जिससे इंटरनेट हिल गया है। दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी उमर खालिद और शरजील इमाम को सपोर्ट करने वालों की लताड़ लगाती नजर आ रही हैं।

क्या है मामला

JNU के छात्र कार्यकर्ता और रिसर्च स्कॉलर उमर खालिद और शरजील इमाम साल 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं। वह बार-बार जमानत की याचिका दायर कर रहे हैं और हर बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है। इस बार 5 जनवरी को भी सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की याचिका को खारिज कर दिया। SC के इस फैसले से जहां कुछ लोग तो खुश हैं, लेकिन कई लोग इस फैसले के खिलाफ नजर आ रहे हैं और उमर, शरजील का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस देवोलीना ने इन दोनों को सपोर्ट करने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है।

पोस्ट शेयर कर किया एक्ट्रेस ने गुस्सा जाहिर

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि- सचमुच भारत गद्दारों से भरा पड़ा है। जो ऐसे गद्दारों का सपोर्ट कर रहे हैं। लोग पढ़ लिखकर भी अपनी कट्टरपंथी सोच और परवरिश को नहीं हरा पाता। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी के इस पोस्ट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा- कम से कम कोई तो बोल इस मुद्दे पर। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हिम्मत चाहिए सही का साथ देने के लिए।

More from Filmibeat

Read more about: devoleena bhattacharjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X