मां बनने वाली हैं Devoleena Bhattacharjee? गोपी बहू की बेबी बंप वाली तस्वीरें देख फैंस ने शुरु की गॉसिप!

टीवी की गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्जी को भला कौन नहीं जानता है। वो स्टार प्लस के लोकप्रिय शो साथ निभाना साथिया में नजर आकर छा गई थीं। इसके अलावा उन्होने बिग बॉस के घर में भी अपनी विकराल रूप दिखाया था।
खबरें हैं कि शादी के दो साल बाद गोपी बहू प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही मां बनने वाली हैं। 2022 में, देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक निजी समारोह में शानवाज़ शेख से शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए।
कुछ तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही हैं जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी का बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि देवोलीना की तरफ से नहीं की गई है।
देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्साहित ही कि जो दिख रहा है वो सच है या नहीं। वो चाहते हैं कि हसीना खुद इसका ऐलान कर डाले। देवोलीना ने अपनी इन तस्वीरों को जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया लोग कमेंट्स करते हुए लगातार उनसे सवाल पूछ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ''क्या वह प्रेग्नेंट हैं?'' एक का कहना था, "रुको, उसके पेट को देखो।" एक यूजर ने उनके कैप्शन की ओर इशारा करते हुए लिखा, "क्या वह प्रेग्नेंट हैं? आखिरी तस्वीर और इस तस्वीर के कैप्शन से ऐसा लगता है कि वह प्रेग्नेंट हैं।" एक ने लिखा, ''गुड न्यूज आने वाली है।''
बता दें कि देवोलीना ने इस पोस्ट को करते हुए कैप्शन में लिखा था, ''यात्रा को गले लगाते हुए, एक समय में एक कदम। एडवेंचरएवेट्स" इसके बाद लोगों का ध्यान सीधे उनके बंप पे गया था। हालांकि ये सच है या नहीं इसकी पुष्टि जल्दी ही हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications