Bigg Boss Buzz: बुरी तरह घायल हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, बिग बॉस के घर पहुंचा डॉक्टर
Recommended Video
Bigg Boss13: Devoleena Bhattacharjee gets injured during Task | FilmiBeat
बिग बॉस का 13वां सीज़न हर साल की तरह इस साल भी अपनी कंट्रोवर्सी के कारण रोज़ हेडलाइन बना रहा है। अब खबर है कि एक टास्क के दौरान, देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने आप को बुरी तरह चोटिल कर लिया है जिसके बाद घर में डॉक्टर को बुलाना पड़ा।
डॉक्टर ने देवोलीना का इलाज करने के बाद उन्हें पूरी तरह से Bed Rest बताया है। फिलहाल वो कोई काम नहीं कर सकती। दरअसल, पिछले ही साल देवोलीना ने अपनी एक सर्जरी करवाई थी।

टास्क के दौरान, उन्होंने खुद को बुरी तरह से ज़ख्मी कर लिया। डॉक्टर का कहना है कि देवोलीना को ठीक होने में कम से कम एक हफ्ते का समय लगेगा। हालांकि ये एक हफ्ते पुरानी बात है।
डॉक्टर का कहना है कि उनसे कहा गया था कि ज़रूरत पड़ने पर उन्हें वापस बुलाया जाएगा लेकिन चूंकि उन्हें वापस नहीं बुलाया गया इसका मतलब है कि अब देवोलीना पूरी तरह से ठीक हैं।


Click it and Unblock the Notifications