Devoleena Bhattacharjee की हुई डिलीवरी? पति से धुलवाती दिखीं बच्चे के कपड़े, देखें वीडियो

Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना भट्टाचार्जी को गोपी बहू के किरदार में काफी पसंद किया गया था और आपको बता दें कि वह अभी के समय में अपना प्रेगनेंसी वक्त एंजॉय कर रही है। जल्दी ही उनके घर पर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। कुछ वक्त पहले उनका बेबी शावर भी हुआ था। लेकिन अब इसी बीच उनके पति शाहनवाज शेख का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी बच्चे के आने से पहले अपने पति शाहनवाज शेख से खूब काम करवाती हुई नजर आई है। अभी से एक्ट्रेस ने अपने पति को प्रैक्टिस पर लगा दिया है और उन्हीं के हाथ से कपड़े धुलवा रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पति शाहनवाज बाथरूम में बैठकर हाथ से कपड़ों को धोते हुए नजर आए। दरअसल आपको बता दें कि वह बच्चों के कपड़े धो रहे हैं और इसको देखकर लोगों को ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी खत्म हो चुकी है और उन्होंने बच्चे को जन्म दे दिया है।
देवोलीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "जीवन का सबसे बड़ा रोमांच शुरू होने को है। पिता बनने के लिए तैयार हो जाओ। खुले दिल से गले लगो।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पोस्ट पर अब लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोग देवोलीना की प्रेगनेंसी को लेकर एक्साइटेड है तो कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देवोलीना को आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया था। अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और इतना ही नहीं अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अपडेट देती रहती हैं। उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा भी सोशल मीडिया के जरिए ही की थी।


Click it and Unblock the Notifications