शादी के तुरंत बाद इस हसीना ने बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाए पायल-बिछिया, रोते हुए लग गई पति के गले

devoleena bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee Wedding Inside Videos: एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। देवोलीना ने अचानक अपनी शादी की गुड न्यूज देकर हर किसी को सरप्राइज दे दिया है। पहले को उनके फैंस भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि देवोलीना ने वाकई में शादी रचा ली है या फिर वो यूं ही प्रैंक कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने जैसी ही शहनावाज शेख के साथ शादी का ऐलान किया तो उसके बाद उनकी शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गए हैं।

इस दौरान देवोलीना का अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइडेट दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं ये हसीना अपनी शादी को खूब सेलिब्रेट भी कर रही है। इस दौरान एक वीडियो सामने आया है जहां देवोलीना अपने पैरों पर लगी मेहंदी, पायल और बिछिया फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

शादी के बाद कपल डांस

शादी के बाद देवोलीना ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन में देवोलीना ने शहनावाज के साथ कपल डांस किया। इस न्यूली मैरिड कपल की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

शादी के बाद की रस्में

वहीं एक्ट्रेस की शादी के बाद की रस्मों के जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देवोलीना अपने पति के साथ शादी के बाद की रस्में निभाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवोलीना जीत गई हैं।

भावुक हो गई देवोलीना

इसके साथ ही देवोलीना ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो काफी भावुक नजर आ रही हैं। इस वीडियो में न्यूली मैरिड देवोलीना अपने पति शहनावाज शेख की बाहों में सिमटी रोती दिखाई दे रही हैं और शहनावाज उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।

मेहंदी की रस्म

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मेहंदी की रस्म का भी एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में देवोलीना अपनी मां के साथ बैठी हैं और दोनों की ही आखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X