डिलिवरी से पहले शहनावाज शेख संग बालकनी में कोजी हुई गोपी बहू, देवोलीना ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

Devoleena Bhattacharjee Baby Bump: टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी फेज में हैं और इसे खुलकर इंजॉय कर रही हैं। बहुत जल्द एक्ट्रेस की डिलिवरी डेट आने ही वाली है इससे पहले ये हसीना जमकर अपने बेबी बंप की यादें संजो रही है। अब एक बार फिर से देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना बेबी बंप फोटोशूट कराया है।
प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही देवोलीना भट्टाचार्जी इस फेज का पूरा आनंद ले रही हैं और फैंस के साथ स्पेशल मोमेंट्स शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने पति शानवाज शेख (Shanawaz Shaikh) के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। 21 सितंबर को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गईं तस्वीरों में देवोलीना पति शानवाज के साथ बालकनी में खड़े होकर रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।
फोटोज में देखा जा सकता है कि देवोलीना अपने पति की बाहों में उन्हें प्यार से निहार रही हैं। एक फोटो में शानवाज अपनी पत्नी के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में दोनों ने बेबी बंप के ऊपर हार्ट का साइन बनाया है।
तस्वीरों में होने वाली मां देवोलीना शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में नजरबट्टू का इमोजी बनाया है।
बता दें कि साल 2022 में देवोलीना भट्टाचार्जी ने शानवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी। देवोलीना के पति ग्लैमर वर्ल्ड से दूर फिटनेस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।
देवोलीना को साथ निभाना साथिया में गोपी का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी मिली थी। वह लाल इश्क, दिल दियां गल्लां, बिग बॉस 14 और 15 में नजर आ चुकी हैं। वह इन दिनों टीवी शो छटी मैया की बिटिया में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications