बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से Devoleena Bhattacharjee ने क्यों की कोर्ट में शादी, बोलीं- पैसों की वजह से..

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee Marriage: बिग बॅास फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में कोर्ट मैरिज करके सभी को हैरान कर दिया। देवोलीना ने कभी भी अपनी लव लाइफ पर बात नहीं की। ऐसे में सीक्रेट तरीके से की गई उनकी शादी पर कई सारे सवाल खड़े किए जा रहे हैं। देवोलीना ने शहर से दूर अपने ब्वॅायफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी कर ली।

देवोलीना और शाहनवाज की शादी जिम के दौरान हुई। देवोलीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि शाहनवाज ने उनके बुरे दिनों में उनका मजबूती से हाथ थामे रखा है। इसके लिए एक्ट्रेस को काफी बुरी तरह ट्रोल भी किया गया। वहीं अब अपने फैंस से लेकर ट्रोल करने वालों को भी देवोलीना ने यह बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। एक वेबसाइट से बातचीत में देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया कि बाकी सबकी तरह उनका सपना भी शादी शादी करने का था।

लेकिन लॅाकडाउन के दौरान उन्हें सही मायने में पैसे की कीमत समझ आयी है। इस वजह से उन्होंने आलीशान शादी की जगह सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया। देवोलीना ने शादी पर कहा कि टीनेजर में मैं एक रॅायल शादी का सपना देखती थी। हालांकि कोविड-19 के दौरान मुझे यह अहसास हुआ कि जीवन के कई मायने हैं। मुझे समझ आया कि पैसे की क्या अहमियत है। देवोलीना ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मुझे लगता है कि जीवन में एक ऐसा समय आता है जब आपको लगता है कि रॅायल तरीक से शादी करने से कोई रॅायल नहीं बनता है।

वह आगे कहती हैं कि मेहनत से कमाए गए पैसों को बर्बाद करने की बजाए इसका उपयोग जरूरतमंद लोगों के लिए किया जा सकता है। देवोलीना अंत में कहती हैं कि मुझे नहीं लगता है कि आलीशान शादी करने से किसी का कुछ फायदा होता है। आपको बता दें कि देवोलीना को शादी शाहनवाज से होने के कारण इसे लव जिहाद से भी जोड़ा जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X