Devoleena Baby: गोपी बहू ने दिया पहले बच्चे को जन्म, लेकिन पूरी नहीं हो पाई उनकी ये ख्वाहिश

Devoleena Bhattacharjee Becomes Mother: मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। देवोलीना ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। देवोलीना ने एक पैम्फ्लेट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
देवोलीना भट्टाचार्जी के ये पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस और नेटिजंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन भी बधाईयों और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटा या बेटी में से पहले बेटी को चुना था लेकिन बेटे के जन्म के बाद उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई है।
इसके साथ ही अब हर किसी को देवोलीना के बच्चे के नाम और पहली तस्वीर का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। देवोलीना और शहनावाज की शादी को 2 साल पूरे हो गए हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी की हाल ही में बहुत धूमधाम के साथ में गोद भराई हुई और यहां पर उनके परिवार के अलावा टीवी इंडस्ट्री के काफी सारे दोस्त भी नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस को सिल्क पिंक कलर की साड़ी पहने हुए देखा गया और वह पति के साथ में जमकर पोज देती हुई भी नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहना हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications