बप्पा के विसर्जन पर प्रेग्नेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया जोरदार डांस, लोग बोले- इतनी जल्दबाजी भी क्या थी...

Devoleena Bhattacharjee on Bappa's immersion: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। जब से देवोलीना की शादी हुई है तब से ही वह अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से कर ली थी। उनकी शादी में उनकी सिर्फ मां शामिल हुई थीं और सिर्फ खास दोस्त। वहीं अब शादी के लगभग 2 साल बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने फैन्स को गुड न्यूज सुनाई है। जी हां, देवोलीना भट्टाचार्जी प्रेग्नेंट हैं जल्द ही वह मां बनने वाली हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी धूमधाम से किया बप्पा का विसर्जन
वहीं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने घर पर गणपति की स्थापना भी की है। वहीं आज तीसरे दिन देवोलीना भट्टाचार्जी ने बप्पा का विसर्जन किया है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहनी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं देवोलीना बप्पा के विसर्जन पर जोरदार डांस भी करती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोपी बहू नाच-नाचकर धूमधाम से बप्पा का स्वागत कर रही हैं।
यूजर्स ने किया ट्रोल
बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी जल्दबाजी भी क्या थी जो इतनी जल्दी विसर्जन कर दिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा देवोलीना जरा संभालकर इतना भी मत नाचो। आपको बता दें कि देवोलीना शादी के बाद भी अपने घर पर सारे ही त्योहार मनाती हैं। वह सभी भगवान की पूजा करती हैं। शुरुआत में तो देवोलीना की शादी को लेकर जमकर विवाद छिड़ा था, लेकिन अब देवोलीना काफी खुश हैं और जल्द ही वह नए मेहमान का भी स्वागत करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications