Devoleena bhattacharjee ने पति के साथ किया रोमांटिक डांस, कैमरे पर किया प्यार का ऐलान !

Devoleena Bhattacharjee Dance With Husband:साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी उनके सभी फैंस हैरान हो गए हैं। हालांकि देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बाद से ही लगातार अपने पति के लिए प्यार का इजहार कर चुकी हैं। देवोलीना ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच अपने बॉयफ्रेंड जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी कर ली। इस बीच देवोलीना का एक और वीडियो सामने आया है। जहां पर वह अपने पति के साथ रोमांटिक डांस करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में डांस करते हुए देवोलीना काफी खुश दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद पहली दफा देवोलीना अपने पति के साथ मीडिया के सामने नजर आयीं। देवोलीना के कई वीडियो सामने आए हैं। जहां पर पैपराजी से बात करते हुए देवोलीना काफी खुश नजर आईं।

देवोलीना ने अपनी शादी को लेकर बात की
देवोलीना ने यह भी बताया कि अपने प्यार से शादी कर वह बेहद ही खुश हैं। मीडिया से बात करते हुए देवोलीना ने अपनी शादी को लेकर बात की। देवोलीना से पूछा गया कि वह अपने पति को प्यार से क्या बुलाती हैं? इस पर देवोलीना ने जवाब देते हुए कहा कि वह अपने पति को सोनू कहकर बुलाती हैं।

पति के लिए रखा देवोलीना ने यह नाम
देवोलीना कहती हैं कि बिग बॅास के दौरान से यह लोकप्रिय है कि सोनू कौन हैं? यही मेरे सोनू हैं। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि वो अपनी शादी से बहुत खुश हैं। देवोलीना कहती हैं कि मेरे चेहरे से ही यह पता चल रहा होगा। शादी की खुशी उनके चेहरे पर ही झलक रही है।

इस वजह से देवोलीना ने की सिंपल शादी
बता दें कि देवोलीना ने शाहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की है। एक आलीशान शादी की जगह देवोलीना ने सिंपल शादी करने का रास्ता चुना। उन्होंने खुद की शादी भी मीडिया से दूर रखा। देवोलीना ने बताया कि मैं एक एनजीओ चलाती हूं। जो बूढ़े लोगों के लिए काम करता है।

पैसा नहीं लुटाना चाहती थीं देवोलीना
मैं अपने पैसों को ऐसे ही लोगों पर खर्च करना चाहती हूं। देवोलीना ने कहा कि मैं समाज को खुशहाल जगह बनाना चाहती हूं। मेरे हिसाब से पैसा लुटानाऔर दिखावाकरना बस एक बेवकूफीभरी सोच है। शादी तब भी सफल होती है, जब आपका परिवार साथ हो। आपके दोस्त साथ रहते हैं। आप परफेक्ट इंसान के साथ शादी करते हैं। देवोलीना कहती हैं कि मुझे सिंपल शादी करने में भी काफी आनंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











