देवोलीना भट्टाचार्जी का कुक निकला कोरोना पॉजिटिव, 14 दिन क्वारंटाइन में एक्ट्रेस, बड़ा खतरा !
कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की बढ़ती हुई खबर के बीच ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी बिल्डिंग में कोरोना के केस पाए गए हैं। इस फेहरिस्त में अब नया नाम जुड़ गया है बिग बॅास फेम देवोलीना भट्टाचार्जी का। ताजा जानकारी के मुताबिक देवोलीना भट्टाचार्जी के बिल्डिंग के एक कुक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
Recommended Video
इसके बाद उनकी पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार ये कुक देवोलीना के घर में खाना बनाने का काम करता था। ऐसे में एक्ट्रेस पर कोरोना होने का खतरा बढ़ गया है।

हाल ही में कुछ दिन पहले देवोलीना अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रही थीं। जहां पर वह कॅामेडी से लेकर डांस हर तरह के वीडियो बनाकर अपने फैंस के साथ शेयर कर रही थीं। इस बीच देवोलीना के कोरोना होने से उनके फैंस काफी दुखी और घबराए हुए हैं। चलिए यहां पढ़िए खुद इस संबंध में देवोलीना ने जानकारी दी है।


Click it and Unblock the Notifications











