एक्ट्रेस ने अचानक जिम ट्रेनर से रचा ली शादी, शादी में सगे भाई ने आशीर्वाद के बजाय दी ऐसी बद्दुआ कि...

devoleena bhattacharjee wedding

Recommended Video

Devoleena Bhattacharjee और Shahnawaaz Shaikh की SHADI से खुश नहीं हैं Devo के भाई, कह दी ऐसी बात!

Devoleena Bhattacharjee Court Marriage: टेलीविजन सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी करते ही देवोलीना सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद जहां अभी बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला थमा नहीं हैं तो वहीं देवोना ने भाई ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया है जो कि इस शादी से जुड़े उनके मदभेदों की ओर इशारा कर रहा है।

देवोलीना ने अपने बॉयफ्रेंड और जिम ट्रेनर शहनावाज के साथ शाची रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच देवोलीना के भाई अनदीप भट्टाचार्जी का पोस्ट भी खूब लाइमलाइट में आ गया है। देवोलीना के भाई के इस पोस्ट ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आशीर्वाद के बजाय अनदीप के ये बद्दुआ तो नहीं देनी चाहिए थी।

अनदीप ने किया ये पोस्ट

अनदीप ने किया ये पोस्ट

अनदीप भट्टाचार्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तंज भरा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अदीप बहन को अपनी मनमर्जी चलाने पर आपत्ति जताते नजर आ रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के भाई अदीप भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आत्ममुग्ध लोग सिर्फ उसी के बारे में सोचते हैं जो उन्हें इस समय सही अच्छा महसूस कराता है। उनके मन में किसी और के लिए कोई सम्मान या संबद्ध नहीं होता है, लेकिन बाद में उन्हें हैरानी होती है कि आखिर उनके चुने रिश्ते सफल क्यों नहीं हुए....? ध्यान रखना!'

कुछ ही समय पहले हुई थी अनदीप की शादी

बता दें कि अनदीप ने नवंबर 2022 में ही शादी रचाई है। भाई की शादी में देवोलीना खूब मस्ती करती दिखाई दी थीं। ऐसे में लोगों को देवोलीना की शादी में भाई का ऐसा रवैया पसंद नहीं आ रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इस बात के लिए कह रहे हैं कि उन्हें बहन के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि सपोर्ट करना चाहिए।

इस बात से खफा है अनदीप

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अनदीप देवोलीना की शादी में शिरकत करने के लिए भी नहीं पहुंचे थे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वो देवोलीना की इंटर रिलीजन शादी से आपत्ति जता रहे हैं।

देवोलीना ने दिया सरप्राइज

देवोलीना ने अचानक अपनी शादी की गुड न्यूज देकर हर किसी को सरप्राइज दे दिया है। पहले को उनके फैंस भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि देवोलीना ने वाकई में शादी रचा ली है या फिर वो यूं ही प्रैंक कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने जैसी ही शहनावाज शेख के साथ शादी का ऐलान किया तो उसके बाद उनकी शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X