देवोलीना भट्टाचार्जी का पहलगाम टेरर अटैक पर फूटा गुस्सा, सरकार से लगाई एक्शन की गुहार, बोलीं- स्पीच नहीं सुननी

Devoleena Bhattacharjee Blast Over Pahalgam Terror Attacker

Devoleena Bhattacharjee Blast Over Pahalgam Terror Attackers: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए टेररिस्ट अटैक ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सैलानियों पर भी हुए हमले की तस्वीरें देख कर सेलिब्रिटीज भी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं। अब इसी बीच टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का भी गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा आतंकियों की परवरिश के खिलाफ पोस्ट शेयर किया था।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने वैसे तो अब इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। लेकिन उन्होंने अपनी इस पोस्ट में आतंकियों को कर बताया और उन्होंने लिखा कि "कैंडल मार्च निकलना तो ठीक है। लेकिन जितना मैं समझ रही हूं और सुना है, लोकल लोगों की मदद के बिना आतंकी हमले संभव ही नहीं होते हैं। इसी तरीके का बर्ताव कश्मीरी पंडितों के साथ में भी हुआ था।"

देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "लेकिन यह सारे आतंकवादी और टेरर अटैक इस्लामिक ही क्यों होते हैं? क्या किसी के पास में इस बात का जवाब है? मैं यह जानना चाहती हूं। इन लोगों को ऐसा क्या सिखाया जाता है? इनकी क्या परवरिश होती है? कैसे इनके मां-बाप होते हैं और इनको ऐसा क्या पढ़ाते हैं? पूरी दुनिया इसे परेशान हो गई है।"

अभिनेत्री ने आगे यह भी लिखा कि "मुझे ऐसा लगता है कि इन आतंकियों से पहले उनके प्रति सहानुभूति रखने वालों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उनको सजा भी मिलनी चाहिए।" देवोलीना भट्टाचार्जी ने भारत सरकार से इन आतंकियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने की भी मांग की है। अमित शाह और पीएमओ इंडिया को भी टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि सर प्लीज रेलियों में स्पीच हमें नहीं सुननी है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "एक्शन चाहिए और वो भी जबरदस्त तोड़फोड़ वाला। अब बस बहुत हो चुका है। जय हिंद।" अभिनेत्री ने इस पोस्ट के साथ में लोगों से सच को ना छुपाने की भी अपील की है। उन्होंने लिखा कि "खुलकर बात करो और सिर्फ सैलानियों पर ही गोली नहीं चलाई बल्कि पहले लोगों का धर्म पूछा। हिंदू होने पर गोली मार दी और इसको बोलने की हिम्मत रखो।"

More from Filmibeat

Read more about: devoleena bhattacharjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X