साथ निभाना साथिया की गोपी बहू के साथ बड़ा हादसा,फैंस को झटका SHOCK
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी टीवी सुपरस्टार को बड़े हादसे से गुजरना पड़ता है।साथ निभाना साथिया की गोपी बहू ने हाल ही में बैंक फ्रॅाड का शिकार हुई हैं।
उनके अकाउंट से 16 हजार रुपए की चोरी की गई हैं। देवोलिना को इसकी जानकारी बुधवाव को सुबह हुई जब उन्हें पैसे निकालने का मैसेज आया।

देवोलिना ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि आज सुबह ही मुझे मैसेज मिला कि मेरे अकाउंट से 16 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।मैंने कोई शॉपिंग नहीं की थी, फिर मुझे मालूम चला कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है।
बैंक से पता लगाने पर मुझे जानकारी मिली कि पैसा कहीं सैन फ्रांसिस्को में ट्रांसफर हुआ है। अभी के लिए उन्होंने अपना अकाउंट ब्लॉक करवा दिया है और बैंक को इसकी सूचना दे दी है। गौरतलब है कि साथ निभाना साथिया के बाद देवोलिना ब्रेक पर हैं।
बहरहाल,टीवी के ऐसे एक नहीं बल्कि कई स्टार हैं जो कि हाल फिलहाल में धोखेबाजी का शिकार हुए हैं। चलिए फिर बिना समय गंवाए उन स्टार के नाम और उनके साथ हुए हादसे के बारे में जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











