Devoleena Bhattacharjee की हुई गोद भराई, तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप, पति ने किया KISS

Devoleena Bhattacharjee Baby Shower Photos: 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू'का किरदार निभा चुकी देवोलना भट्टाचार्जी इन दिनों प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही है। हाल ही में उनका बेहद ही ग्रैंड बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया। देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शाहनवाज शेख दोनों ही अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस की डिलीवरी जल्दी ही होने वाली है और वह मां भी बन जाएगी।
देवोलीना भट्टाचार्जी की हाल ही में बहुत धूमधाम के साथ में गोद भराई हुई और यहां पर उनके परिवार के अलावा टीवी इंडस्ट्री के काफी सारे दोस्त भी नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस को सिल्क पिंक कलर की साड़ी पहने हुए देखा गया और वह पति के साथ में जमकर पोज देती हुई भी नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहना हुआ था।
बेबी शावर के अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी ने पति शाहनवाज शेख के साथ में अलग से एक फोटो शूट भी करवाया। जिसमें दोनों कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी इन तस्वीरों में अपना बड़ा सा बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आईं। तस्वीरों में शाहनवाज को भी बेबी बंप पर किस करते हुए देखा गया।
देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के फैंस तो उनके आने वाले बच्चे के लिए खूब दुआएं दे रहे हैं। साथ ही काफी सारे लोग तो देवोलीना की खूबसूरती की भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। फैन्स भी दोनों के आने वाले बच्चे को लेकर एक्साइटेड है।


Click it and Unblock the Notifications