..................... श्रद्धा वालकर केस से शादी की तुलना पर देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपना गुस्सा जाहिर की है।devoleena bhattacharjee angry on her marriage comparison with shraddha walker murder case - Hindi Filmibeat

Devoleena bhattacharjee: लोगों ने बोला श्रद्धा वालकर जैसी हालत होगी, आग बबूला हुईं देवोलिना

By Filmibeat Desk

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee Marriage:साथ निभाना साथिया फेम देवोलिना भट्टाचार्जी ने हाल ही में सीक्रेट तरीके से अपने बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी की देवोलिना भट्टाचार्जी को शादी के बाद बुरी तरह से ट्रोल किया गया। लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया कि आखिरकार शाहनवाज से देवोलिना कैसे शादी कर सकती हैं। मामला यहां तक पहुंच गया कि इसे लव जिहाद का नाम दे दिया गया। कई लोगों ने देवोलिना भट्टाचार्जी को लव जिहाद का उदाहरण देते हुए उनकी शादी की तुलना श्रद्धा वालकर केस से कर दी।

ट्रोलर देवोलिना को शाहनवाज से शादी को श्रद्धा आफताब पूनावाला के लिव इन रिश्ते से जोड़ कर देख रहे हैं। दिल्ली का यह केस चर्चा में है। जहां पर श्रद्धा के 35 टूकड़े कर हत्या का आरोप आफताब पूनावाला पर लगा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अपनी तुलना श्रद्धा से होने पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए जमकर लताड़ लगाई है।

देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर जवाब देते हुए कहा है कि अरे कहीं आपको ही आपकी फ्यूचर वाइफ और बच्चे मिलकर फ्रिज में ना फिट करें। वह आगे लिखती हैं कि मुझे यकीन है कि आपको याद होगा ही ज्यादा पुरानी न्यूज नहीं है। लेकिन फिर भी आपको All The Best । बता दें कि देवोलिना भट्टाचार्जी का इशारा यहां पर दिल्ली में हुई उस घटना से है जहां पर एक आदमी की हत्या उसकी पत्नी और बेटे मिलकर कर देते हैं। ज्ञात हो कि देवोलिना ने अपने जिम ट्रेनर ने शादी की।

उन्होंने कोर्ट मैरिज की। देवोलिना के भाई ने भी एक पोस्ट शेयर कर अपनी बहन की शादी से किनारा करने की तरफ इशारा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि आत्ममुग्ध लोग सिर्फ उसकी फ्रिक करते हैं जो उनको उस वक्त अच्छा लग रहा होता है। उन्होंने दूसरे के आदर सम्मान से कोई लेना-देना नहीं होता। इसके बाद वह हैरान होते हैं कि उनके रिश्ते क्यों टूट गए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X