बिग बॉस के घर से बाहर हुईं डोनल बिष्ट और विधि पांड्या, टीवी की इन अभिनेत्रियों ने कहा 'ये अनफेयर है'
कलर्स का मशहूर रियालिटी शो बिग बॉस इस वक्त काफी चर्चा में है और शो के तीसरे सप्ताह में ही कुछ ऐसा हो गया है जिससे फैंस चौंक गए हैं। दरअसल एक साथ दो लोग घर से बेघर हो गए हैं और ऐसा पब्लिक के वोट्स से नहीं बल्कि घरवालों की आपसी सहमति से हुआ है। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। बिग बॉस के घर से डोनल बिष्ट और विधि पांड्या बेघर हुईं हैं,
घरवालों का कहना है कि ये दोनों शो के प्रति अपना 100 प्रतिशत नहीं दे रहीं हैँ। इसके बाद से कुछ सितारे हैं जो कि इस इविक्शन को पूरी तरह से गलत बता रहे हैं और उनका मानना है कि ये इविक्शन अनफेयर है।

इसपर टीवी की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी का रिएक्शन आया है। ये दोनों अभिनेत्री बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैँ। इन दोनों का कहना है कि इस तरह से डोनल और विधि का घर से बेघर होना गलत है।

काम्या पंजाबी और देवोलीना का पोस्ट
काम्या पंजाबी ने लिखा है.. 'घरवाले कौन होते हैं डिसाइड करने वाले? जनता को डिसाइड करने दीजिए ना... अभिनव के साथ भी ऐसा ही हुआ था। यह गलत है।' इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी लिखती हैं.. 'यह वाकई गलत है। सब भेड़ चाल....। खुद का दिमाग है ही नहीं फैसले लेने के लिए। अब सब नॉमिनेट हो गए... इसे की कर्मा कहते हैं....'

घरवालों को चेतावनी दे रहे थे
बता दें कि देवोलीना ने ये ट्वीट काम्या पंजाबी के पोस्ट के जवाब में लिखा था। बता दें कि बिग बॉस काफी समय से घरवालों को चेतावनी दे रहे थे वो घर के नियम मानें और जंगलवासियों को भी ऐसा ही कहा जा रहा था।

सीरियस नहीं लिया
इसके उलट घरवालों ने बिग बॉस की बातों को सीरियस नहीं लिया और लगातार गलत करते रहे। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को भी जंगल भेज दिया और इस तरह से इविक्शन करके दो प्रतियोगियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

रिएक्ट कर रहे हैं
हालांकि दोनों के फैंस लगातार इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। अब देखना ये है कि सुपरस्टार सलमान खान जब वीकेंड पर आएंगे को किस तरह का माहौल घर में रहता है।

गलतियों पर डांट लगाते हैं
सलमान खान घरवालों की गलतियों पर डांट लगाते हैं या फिर हंसते हैं, समय बताएगा। हर सप्ताह सलमान खान घरवालों को नसीहत देते ही नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications