'देवों के देव महादेव' की पार्वती सोनारिका भदौरिया बनी मां, जानें बेटा हुआ या बेटी

sonarika bhadoria

देवों के देव महादेव सीरियल में मां पार्वती के किरदार से फैन्स का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने गुड न्यूज सुनाई है। जी हां, सोनारिका के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने 6 दिसंबर की रात को अपने इंस्टा हैंडल पर बच्चे के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट झलक साझा की। एक्ट्रेस और उनके हसबैंड बच्चे के नन्हे पैरों के पकड़े नजर आ रहे है इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।


सितारों और फैन्स ने दी बधाई

इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही सोनारिका लिखती हैं कि- 'हमारी प्यारी और सबसे बड़ी दुआ वह यहां आ चुकी है। वह पहले से ही हमारी पूरी दुनिया है।' बेटी का जन्म 5 दिसंबर को हुआ है एक्ट्रेस ने अभी तक बेटी के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि 33 साल की सोनारिका के इंस्टा पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। आरती सिंह, अशनूर कौर, लता सबरवाल समेत तमाम सेलेब्स और फैन्स ने कपल को जमकर बधाइयां दीं।

टीवी के साथ ही फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं सोनारिका

आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से साल 2024 में शादी की थी। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने गुड न्यूज सुनाई है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने टीवी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। सोनारिका ने 'तुम देना साथ मेरा' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'तेरे इश्क में मरजावां' शो में दिखी थीं। बता दें कि सोनारिका पिछले कुछ समय से काम से दूर हैं वह अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonarika bhadoria
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X