देव-राधिका बनें पति-पत्नी
जीटीवी के शो छोटी बहू में लीड किरदार निभा रही जोडी देव-राधिका यानी अविनाश सचदेव और रुबीना ने चुपके चुपके व्याह रचा लिया है और उन्होंने यह शादी पिछले साल ही की थी। लेकिन किसी को भी इस बारे में उन्होंने खबर नहीं होने दी, क्योंकि वे जानते हैं कि शादी के बाद दोनों के करियर पर फर्क पडेगा। लेकिन खबर है कि दोनों ने कई दिनों से अपना बैंक अकाउंट भी साथ में खोल रखा है।
साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ एक ही घर में रहते हैं। लेकिन खबर है कि हाल ही में उन्होंने अपने सगाई के बारे में सबको बताया। गौरतलब है कि इनकी मुलाकात सेट पर ही हुई थी फिर धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी करने की भी ठान ली लेकिन वाकई एक बात समझ में नहीं आती है कि छोटे परदे पर तो अपने साथ अभिनय कर रहे अभिनेता के साथ शादी की बात कोई नयी तो है नहीं, इसके बावजूद कलाकार क्यों अपनी शादी की बात छुपाते हैं।
;

Click it and Unblock the Notifications












