Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शहनाज़ गिल ने शुरू किया अपना शो - राजकुमार राव बने पहले मेहमान, ढेर सारी बातें

Desi Vibes With Shehnaaz Gill

Desi Vibes With Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 के सीज़न में एक लड़की आई जिसने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताया। नाम था शहनाज़ कौर गिल। प्यार से सब उसे सना बुलाने लगे। धीरे धीरे वो पंजाबी की कैटरीना कैफ से देश की शहनाज़ गिल बन गईं, लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया। और अब शहनाज़ गिल, अपने सपनों की तरफ बढ़ते हुए अपने Talk Show का सपना भी पूरा कर रही हैं।

शहनाज़ गिल अपने Talk Show के साथ फैन्स से मिलने आ रही है। इस शो का नाम है Desi Vibes With Shehnaaz Gill और इस शो के पहले मेहमान हैं राजकुमार राव जो शहनाज़ गिल के साथ अपनी फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग प्रमोट करने पहुंचे। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं और ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है।

पहले एपिसोड की शूट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए शहनाज़ ने लिखा - सपने वाकई सच होते हैं। और आज एक ऐसा दिन था जब वो हुआ जो मैं हमेशा से सोचा करती थी कि काश ऐसा हो जाए। मैं हमेशा से राजकुमार राव जैसे कलाकार के साथ काम करना चाहती थी और आज मैंने उनके साथ अपने Talk Show का पहला एपिसोड शूट किया जहां वो मेरे पहले मेहमान थे। आज मैं सच में चांद पर हूं। मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद राजकुमार राव। आप बेस्ट हैं। और फैन्स को कहूंगी कि 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर मोनिका ओ माय डार्लिंग देखना मत भूलिएगा।

गौरतलब है कि शहनाज़ गिल पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। उनसे एक इवेंट के दौरान, एक रिपोर्टर ने पूछा कि उनकी फिल्म पर काम कैसा चल रहा है जिसके जवाब में शहनाज़ ने कहा - कौन सी फिल्म, कई सारी हैं! शहनाज़ गिल, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। इसके बाद वो रिया कपूर और करण बुलानी की फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म में नज़र आएंगी। वहीं शहनाज़ गिल का नाम, साजिद खान की कमबैक पिल्म के लिए भी फाईनल हो चुका है।

बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री पर शहनाज़ गिल ने उनके लिए एक संदेश भेजा जिसके बाद शहनाज़ को काफी आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा। फैन्स उनसे एक #MeToo आरोपी को सपोर्ट करने की वजह से नाराज़ थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X