Shehnaaz gill Video: बड़ा आरोप लगने पर Ayushmann Khurrana के सामने रो पड़ीं शहनाज गिल

Shehnaaz Gill Cry: बिग बॅास फेम शहनाज गिल अपने नए शो देसी वाइब्स के कारण चर्चा में हैं। शहनाज गिल ने देसी वाइब्स के दूसरे एपिसोड को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। दूसरे एपिसोड में शहनाज की सादगी का कायल हो रहे हैं आयुष्मान खुराना। शहनाज गिल जिस तरह से बिग बॅास में अनफिल्टर दिखाई दे रही थीं। वह यहां पर भी बिल्कुल वैसी ही भोली दिखाई दे रही हैं।
शहनाज ने किसी भी तरह की स्क्रिप्ट का सहारा नहीं लेते हुए पूरी सादगी और ईमानदारी के साथ देसी वाइब्स के होस्ट की कुर्सी संभाल रही हैं। आयुष्मान खुराना के साथ दिल की बात करते हुए शहनाज गिल कैमरे के सामने रो भी पड़ती हैं। आयुष्मान खुराना कहते हैं कि वक्त के साथ उन्होंने अपने इमोशन को बाहर लाना बंद कर दिया है। पहले वह अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं करते थे।
सफल होने के साथ उन्होंने यह सीख लिया है। आयुष्मान खुराना कहते हैं कि आज तक शहनाज की मासूमियत बरकरार है। इस पर शहनाज कहती हैं कि आज कर लोग जज किए जाने से डरते हैं। लाइफ में अपनी भावनाओं को दबाना नहीं चाहिए।शहनाज कहती हैं कि मैं ही भावुक हो जाती हूं। मैं भी अपनी भावनाओं को दबाना सीख रही हूं। मेरी जिंदगी में भी इमोशनल पल आए हैं लेकिन मैंने कभी किसी को नहीं बताया। लोगों को लगता है कि मैं सिम्पैथी ले रही हूं।
यह कहते हुए शहनाज रोने लगती हैं और अपना चेहरा छिपा लेती हैं। फिर खुद को संभालते हुए शहनाज चेहरा पोछती हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल के इस एपिसोड में आयुष्मान भी अपने करियर के सफर पर बात करते हुए दिख रहे है। गौरतलब है कि साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज ने खुद को मुश्किल से संभाला है। जब उन्होंने काम पर वापसी की तो ट्रोलिंग का काफी सामना कर चुकी हैं। कई लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा था कि शहनाज ने सिद्धार्थ के नाम पर सिम्पैथी लेने की कोशिश की है। फिलहाल शहनाज गिल अपने करियर की ऊंचाई पर छाई हुई हैं। आयुष्मान भी यह कहते हैं कि शहनाज गिल काफी बिजी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











