डेलनाज घर से बाहर, फूट फूट रोये सना-राजीव
बिग बॉस 6 के बुधवार के एपिसोड में इमाम को घर का बादशाह बनाया गया था। इमाम से वैसे भी घर के सभी सदस्य काफी नाराज हैं और उनसे अलग अलग रहने की कोशिश करते हैं ऐसे में इमाम को घर के बादशाह बनाए जाने पर घर के सभी सदस्यों को काफी मुश्किल हुई क्योंकि बादशाह कभी भी किसी को भी अपनी निजी काम करने के लिए कह सकता था। साथ ही बादशाह को कोई भी सदस्य मना नहीं कर सकता था। निकेतन और राजीव के साथ इमाम की झड़प भी हुई और उसके बाद इमाम गुस्से में घर से बाहर आकर बैठ गये।
रात को जब अचानक 1 बजे के करीब घर की लाइट्स ऑन हुई तो सब हैरान हो गये और जब पता चला कि बिग बॉस के घर से आज एक सदस्य इसी वक्त बाहर जाने वाला है तब तो सबके होश ही उड़ गये। बिग बॉस ने फिर राजीव और डेलनाज को अलग अलग टेबल पर खड़ा किया और कहा कि जिसे सबसे कम वोट मिले हैं वो आज इस घर को छोड़कर जा रहा है। सबको यकीन था कि राजीव ही इस बार घर से बाहर होंगे क्योंकि मंगलवार की रात तक डेलनाज को सबसे ज्यादा वोट और राजीव को सबसे कम वोट मिले थे।
लेकिन जब बिग बॉस ने डेलनाज का नाम लेते हुए कहा कि सबसे कम वोटो के आधार पर डेलनाज को घर से बाहर किया जाता है और उन्हें सिर्फ एक मिनट का वक्त देते हुए बाहर आने को कहा तो सब अचानक से ही रोने लगे। सना और राजीव के आंसू तो रुक ही नहीं रहे थे। डेलनाज ने सबको बाय कहा और बाहर चलीं गयी। सना उसके बाद बाथरुम में जाकर काफी देर तक रोती रहीं और ऊर्वशी ने आकर उन्हें चुप कराया। उधर इमाम राजीव को कहते रहे कि वो सब्र बनाए रखें। लेकिन डेलनाज के इस तरह जाने से राजीव भी काफी दुखी नज़र आए।


Click it and Unblock the Notifications












