Shraddha Walker case: मैं शादी के सपने देख रही थी, उसने रात में मुझे बहुत मारा- Kanishka soni

Kanishka soni

Shraddha Murder case:दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। आरोपी आफताब के लिए फांस की मांग की जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लेकिन दीया और बाती हम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने श्रद्धा वालकर की मौत के बाद खुद को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने रोते हुए एक वीडियो बनाया है। जहां पर कनिष्का सोनी ने कहा है कि वह भी श्रद्धा वालकर की तरह मानसिक तनाव से गुजर चुकी हैं। कनिष्का सोनी की बात सुनकर लगता है कि उनके लिए उस वक्त को याद करना काफी तकलीफ देने वाला रहा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार कनिष्का सोनी ने इस मामले को लेकर कहा है कि श्रद्धा वालकर की कहानी से मैं भी जुड़ाव महसूस करती हूं। इससे में खुद को जोड़ पाती हूं। मुझे आज भी याद है कि एक एक्टर ने मुझे प्रपोज करते हुए शादी की बात कही थी।

मेरे साथ भी ऐसा हुआ है- कनिष्का सोनी

मेरे साथ भी ऐसा हुआ है- कनिष्का सोनी

उन्होंने आगे कहा कि जब मैं उसके साथ रिश्ते में थी। उनके साथ रिश्ते में रहते हुए मैंने एंगर इश्यू, उनके आक्रमण स्वभाव और पीने की आदत को काफी बुरी तरह सहा था। मुझे उस वक्त हमेशा यही लगता था कि शादी के बाद वह सुधर जाएगा। मैं काफी अधिक समय उसके घर पर ही बिताया करती थी। वह मुझसे हमेशा एक साथ लिव इन में रहने के लिए कहता था।

मैंने पूछा शादी कब होगी- कनिष्का सोनी

मैंने पूछा शादी कब होगी- कनिष्का सोनी

कनिष्का कहती हैं कि मैं जिस परिवार से आती हूं वहां पर इसकी मंजूरी नहीं है। मैं खुद भी लिव इन रिलेशनशिप में रहने के पक्ष में नहीं हूं। उन्होंने इसके आगे अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि फिर भी मैं काफी समय उसके घर पर ही बिताती थी। मुझे शादी होने की उम्मीद थी। एक दिन मैंने उससे पूछा कि शादी कब करेंगे, मैं इसी वजह से उसके साथ रह रही थी। उसने जवाब दिया कि जल्द ही शादी कर लेंगे। मैंने भी उसके साथ शादी के सपने देखे थे।

रात में उसने मुझे बहुत मारा- कनिष्का सोनी

रात में उसने मुझे बहुत मारा- कनिष्का सोनी

एक दफा मेरे सवाल पर उसे गुस्सा आ गया। उसने मुझे उस रात बहुत मारा। फिर मेरे भीतर यह डर बैठ गया कि वह मुझे कभी भी मार सकता है। मैं उसी रात अपना सामान लेकर उसके घर से भाग गई।

लिव इन पर बोलीं- कनिष्का सोनी

लिव इन पर बोलीं- कनिष्का सोनी

लिव इन रिश्ते पर बात करते हुए कनिष्का ने आगे कहा कि मैं लड़कियों को लिव इन पर राय देना चाहती हूं कि जब तक आप इंसान को पूरी तरह से परख ना लें। तब तक लिव इन का फैसला नहीं करना। ऐसी भयानक मानसिकता वाले इंसान से शादी करने से अच्छा है कि अकेले रहकर जिंदगी को संवारना।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X