मुश्किलों में फंसे करण जौहर..हो सकती है 5 साल की जेल
Recommended Video

हम सभी जानते हैं कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले चर्चित रिएलिटी शो इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार को करण जौहर और रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। शो को अच्छा खासा पसंद भी किया जा रहा है लेकिन शो की वजह से करण जौहर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं।
दरअसल इस शो में कमला पसंद पान मसाले का एड दिखाया जाता है जो धर्मा प्रोड्क्शन, एंडमोल प्रोडक्शन और खुद कमला पसंद कंपनी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है।दरअसल दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शो के जज होने के कारण करण जौहर और रोहित शेट्टी के साथ धर्मा प्रोड्क्शन को भी नोटिस जारी किया गया है।

इस नोटिस के तहत उन्हें 10 दिन के अंदर जवाब देना होगा वरना उनके ऊपर दो हजार जुर्माना और 5 साल की सजा भी दी जा सकती है। करण जौहर या रोहित शेट्टी की तरफ से फिलहाल इसके बारे कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
दरअसल स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस शो को बड़े से बच्चे सभी देखते हैं और ऐसे में उनके ऊपर गलत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए शो के निर्माताओं और होस्ट को नोटिस जारी किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications