दिल्ली गैंगरेप से 'क्राइम पेट्रोल' की TRP बढ़ी

चैनल ने इन कड़ियों को दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया है। रजनी ने कहा, "इन कड़ियों को दोबारा दिखाया जाएगा। लेकिन दोबारा दिखाई जाने वाली कड़ियों में कुछ विशेष नहीं किया गया है।" कार्यक्रम की रेटिंग बढ़ने की संभावना पहले से थी।
शनिवार-रविवार रात 11 बजे
उन्होंने कहा, "हमें इसकी संभावना थी। यह बेहद दुखद घटना थी और इससे हर कोई हिल गया था।" 16 दिसंबर, 2013 को 23 वर्षीया फिजियोथैरेपी प्रशिक्षु से एक चलती बस में छह लोगों ने दुष्कर्म किया था।
इस मामले में हाल में चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है। कार्यक्रम में इस घटना का नाट्यरूपांतरण किया गया था। कार्यक्रम के मेजबान अनूप सोनी ने पूर्व में कहा था कि ऐसा कर इस मामले को सनसनीखेज बनाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











