..................... दिल्ली क्राइम ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरिज का इंटरनेशनल एमी अवार्ड | Delhi Crime wins International Emmy Award for Best Drama series - Hindi Filmibeat

'दिल्ली क्राइम' ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरिज का इंटरनेशनल Emmy अवार्ड 2020, कलाकारों ने जताई खुशी

द इंटरनेशनल अकादमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंस ने सोमवार, 23 नवंबर को अपने विजेताओं की लिस्ट जारी की। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) को बेस्ट ड्रामा सीरिज के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह शो साल 2012 में दिल्ली में हुए वीभत्स गैंग रेप की घटना पर आधारित है। इस सीरीज में शेफाली शाह, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल, गोपाल दत्त तिवारी, जया भट्टाचार्य, मृदुल शर्मा जैसे कलाकार शामिल रहे।

यह सीरीज बेस्ट ड्रामा सीरीज श्रेणी में अर्जेंटीना, जर्मनी और यूके के शो के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय एमी में प्रतिस्पर्धा कर रही थी। यह भारत के लिए गर्व का पल है कि यहां के किसी शो को पहली बार यह अवार्ड दिया गया है।

Delhi Crime

सीरीज की मुख्य किरदार शेफाली शाह ने वीडियो ट्वीट कर सभी को-स्टार्स को टैग किया है। उन्होंने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि हमें एमी अवॉर्ड मिला है।" शेफाली शाह ने इस सीरीज में डेप्यूटी कमिश्नर वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाई थी। इस वेब सीरीज के लेखक-निर्देशक ऋषि मेहता हैं।

इसके अलावा अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़!' को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज़ श्रेणी में नामांकित किया गया था, जबकि अभिनेता अर्जुन माथुर को सीरीज़ 'मेड इन हेवन' में अपनी उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए नामांकित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X