..................... Delhi crime season 2 real life IAS officer Abhishek Singh will be lead - Hindi Filmibeat

"दिल्ली क्राइम सीजन 2" में असल जिंदगी के आईएएस अधिकारी निभाएंगे रील लाइफ भूमिका!

आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह, सबसे अधिक चर्चित ओटीटी शो में से एक "दिल्ली क्राइम सीजन 2" में अपना ही किरदार निभा रहे हैं। अभिषेक हमारे देश के सबसे प्रसिद्ध युवा आईएएस अधिकारियों में से एक है जिन्होंने सभी अविश्वसनीय कामों को अंजाम दिया है।

अभिषेक ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कई विध्वंस अभियानों का नेतृत्व किया है। दिल्ली की सबसे लोकप्रिय ऑड-ईवन ट्रैफिक योजना भी उनकी देखरेख में संचालित की गई थी। अभिनय एक बाइकर और एक शौकीन रीडर भी है l एक दिन उन्हें प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आया जिसे वे सामाजिक रूप से जानते थे।

"दिल्ली क्राइम सीजन 2" के निर्माता एक युवा आईएएस अधिकारी के रूप में वास्तविक जीवन की कास्टिंग के तलाश में थे।मुकेश छाबड़ा कहते हैं "अभिषेक को जानकर मुझे विश्वास हो गया कि वह भूमिका के साथ न्याय करेंगे। वह अपने अनुभव से एक अधिकारी के रूप में बारीकियों को सामने पेश करेंगे ।जिसे एक अभिनेता द्वारा चित्रित करना मुश्किल होगा।

Web Series

मैंने अभिषेक को भूमिका निभाने के लिए राजी किया और जब क्रिएटिव टीम ने उन्हें कैमरे पर देखा, तो वे स्क्रीन पर उनका आत्मविश्वास देखकर तुरंत उन्हें फाइनल कर दिया। मेरा काम सबसे अच्छी प्रतिभा की तलाश करना है, चाहे वह उद्योग के अंदर हो या बाहर।

शो को रिलीज़ होने दें, दर्शक और इंडस्ट्री उन्हें स्क्रीन पर देखकर चकित होने वाले है। मैंने इंडस्ट्री को एक नई प्रतिभा दी है। बता दें कि दिल्ली क्राइम सीज़न 1' ओटीटी पर सबसे अधिक चर्चित शो में से एक है और इसे कहानी, प्रदर्शन और प्रशासनिक दृष्टिकोण से मामले के समग्र चित्रण के लिए बेहद सराहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X