..................... 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने पेड़ पर चढ़कर करवाया फोटोशूट, हुईं ट्रोल- ये है वजह | Deepika Singh pose and dancing amid uprooted trees in rain amid Tauktae Cyclone, watch photos video - Hindi Filmibeat

'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने पेड़ पर चढ़कर करवाया फोटोशूट, हुईं ट्रोल- ये है वजह

दीया और बाती हम एक्ट्रेस दीपिका सिंह आजकल सीरियल्स दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर आए दिन डांस वीडियो या कोई रील के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा फोटोशूट सोशल मीडिया पर डाला है कि वह ट्रोल हो गई हैं।

देशभर में ताउते चक्रवाती तूफान ने खासा तबाही मचाई। तूफान तो चला गया लेकिन पीछे बर्बादी छोड़ गया। मुंबई में भी काफी नुकसान हुआ। दीपिका सिंह के घर के बाहर भी पेड़ गिर गए और भारी बारिश हुई। लेकिन दीपिका ने इस नजारे के बीच भी वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।

Deepika Singh

इस आपदा के बावजूद फोटो वीडियो शेयर करने पर दीपिका सिंह को यूजर्स ने ट्रोल भी किया और उन्होंने जमकर सुना डाला। वहीं दीपिका सिंह का अपना एक मत है। वह कहती हैं कि नेगेटिविटी में भी पॉजिटिविटी ढूंढो।

दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह बारिश में झूमती नजर आ रही हैं तो तस्वीरों में वह टूटे पेड़ के साथ फोटोशूट करवाती दिख रही हैं।

आपदा का फायदा उठाना

आपदा का फायदा उठाना

दीपिका सिंह की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, इसे कहते है आपदा में अवसर। इसी तरह कई यूजर ने दीपिका को सुनाया।

दीपिका का क्या कहना है

दीपिका का क्या कहना है

आप तूफान को शांत नहीं कर सकते, इसलिए कोशिश करना बंद कर दें। ऐसे में आप क्या कर सकते हैं? अपने आप को शांत करें, प्रकृति और उसके उदास मूड को गले लगाओ, ऐसे ही तूफान गुजर जाएगा।

 कोई हताहत नहीं

कोई हताहत नहीं

दीपिका सिंह ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि यह पेड़ मेरे घर के ठीक बाहर गिरा, किसी को चोट नहीं लगी है। मैंने इस बीच ये तस्वीरें खींचे।

बारिश में नाचने लगीं दीपिका सिंह

बारिश में नाचने लगीं दीपिका सिंह

दीपिका सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह बारिश में नाचती दिख रही हैं। वह मानसून का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X