13-14 घंटे काम करती हैं टीवी की संध्या बीन्दणी, 8 घंटे काम को लेकर दिया ऐसा जवाब!
Deepika Singh On 8 Hours Working Shift: पिछले कई दिनों से टीवी इंडस्ट्री में 8 घंटे काम करने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इसी बीच टीवी की अभिनेत्री दीपिका सिंह का भी बयान सामने आ चुका है। इसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके लिए काम करना बहुत ज्यादा जुनूनी है। कई बार तो वह 12 घंटे से भी ज्यादा यानी की 13 से 14 घंटे भी काम करती हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरीके से डूब जाती हैं और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए अपना समय ज्यादा देना उनके लिए बहुत नॉर्मल है।

8 घंटे काम करने को लेकर दीपिका ने बोली ये बात
8 घंटे काम करने को लेकर दीपिका सिंह से सवाल किया गया कि आपको लगता है कि बहुत सारे घंटे जो भी काम करते हैं उसको लेकर बहुत सारी चर्चाएं भी चलती हैं। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि "मैं 24 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रख दिया था और इतने साल हो चुके हैं। इसीलिए जितना मैं काम करूं उतना कम ही लगता है।"
दीपिका सिंह ने इस पर आगे बातचीत करते हुए कहा कि "जब मैं 12 घंटे भी काम करती हूं और अगर मेरे सीन बचे हुए होते हैं तो मैं 13 से 14 घंटे भी काम कर लेती हूं। मैं अपने कैरेक्टर में पूरी तरीके से डल जाती हूं। इसके बाद मुझे और परफॉर्म करने का मन करने लगता है। मैं अपने काम के लिए इतनी ज्यादा पैशनेट हूं कि मुझे उसमें टाइम नजर ही नहीं आता क्योंकि अगर आप काम टाइम देते हो तो उसकी क्वालिटी भी काम हो जाती है। साथ ही डायरेक्टर को भी उतना स्पेस नहीं मिलता है, सीन्स को भी इतना अच्छा शूट करने का।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे दिमाग में काम के घंटे को लेकर ऐसी चीजें नहीं आती है। लेकिन जब आप बीमार होते हो और परेशान होते हो यह फैमिली को टाइम देना चाहते हो तब ऐसी चीजें लगने लगती है। लेकिन टाइम रहते समझ में आ जाता है। लोगों का यही है कि काम होता है तो बहुत होता है और नहीं होता है तो बिल्कुल नहीं होता। इसीलिए जब भी मुझे ऐसी चीजों की याद आती है कि आज मेरे लिए मुश्किल हो रहा है, तुम्हें अपना डी वन याद कर लेती हूं कि मैं ट्रेन से यहां पर आई थी और अब फ्लाइट से जाती हूं घर पर।"
दीपिका आगे कहती है कि "मुंबई ने मुझे पैसा भी दिया है और नाम, शोहरत भी दिया है। आज लोग मुझे एक एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं। 5 मई 2011 में मैं यहां पर आई थी और इसी वजह से मुझे ऐसा लगता है कि अभी तो और बहुत कुछ बाकी है। बहुत कुछ मुझे करके दिखाना है और अभी से अगर मैं थक जाऊंगी तो आगे क्या करूंगी।"
दीपिका सिंह का वर्क फ्रंट
अगर हम दीपिका सिंह के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि साल 2011 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। दीया और बाकी हम सीरियल से उन्होंने संध्या राठी का किरदार निभा कर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। लेकिन शुरुआती वक्त में उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया है। अभी के वक्त में वह मंगल लक्ष्मी नाम के सीरियल में नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications