'संध्या बिन्दणी' की बढ़े वजन की उड़ी खिल्ली.. तो बुरी तरह भड़की एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- दीदी पतली नहीं...

'दीया और बाती हम' सीरियल में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर फेमस होने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी अक्सर उन्हें तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए देखा जाता है। सीरियल में दीपिका ने काफी भोली भाली और सीधी-सादी बहू का किरदार निभाया था। रियल लाइफ में उतनी ही बोल्ड नजर आती हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा ध्यान अपने परिवार पर दे रही हैं। लेकिन हाल ही में दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल होना पड़ा। लेकिन दीपिका भी चुप ना रहीं और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
वीडियो के चलते दीपिका हुईं ट्रोल
दीपिका सिंह गोयल अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती है और जब से वह मां बनी है तभी से काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। अक्सर उन्हें फिटनेस से रिलेटेड वीडियोस भी शेयर करते हुए देखा जाता है। कई बार उनके लुक्स की वजह से वह ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा किया, जहां पर वह ट्रेम्पोलिन पर कूदती और कसरत करती हुई नजर आ रही थी।
दीपिका ने शेयर किया फिटनेस वीडियो शेयर
दीपिका सिंह गोयल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अगर आप एक मां हैं और आप अपना वजन कम करना चाह रही है तो खुद को और अपने बच्चों को इस तरह का तोहफा जरूर दें। इसके काफी सारे फायदे हैं, जैसे कि पेल्विक फ्लोर को मजबूत बना देता है और जोड़ों पर भी आसान है। कैलरी को घटा देता है और तनाव को भी कम करता है। आपके शरीर में भी संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
दीपिका को यूजर ने किया ऐसा कमेंट
दीपिका सिंह ने तो अपने फैंस के साथ में एक ऐसी एडवाइज शेयर की है। लेकिन ट्रोलर्स को इसके बावजूद भी उनमें कुछ कमियां दिख रही थी और इसी वजह से उन्होंने दीपिका को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "दीदी जिस उपकरण पर आप करीब 5 सालों से उछल रही हो, वह भी पतला हो चुका है, मगर अफसोस है कि दीदी नहीं हो पाई।"
दीपिका ने दिया यूजर को करारा जवाब
लेकिन इस पर दीपिका सिंह ने भी एक मजेदार जवाब देते हुए उसे यूजर को करारा जवाब दिया और लिखा कि "भ्राता श्री, दीदी पतला नहीं होना चाहती हैं बल्कि फिट होना चाहती हैं। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है तो ये वर्कआउट आप खुद 3 मिनट तक लगातार करो। 30 सेकंड विराम और फिर 6 मिनट, ऐसे तकरीबन 15 मिनट तक करो। दीदी तो कर लेती है, लेकिन आप ज़रूर कोशिश करना।"


Click it and Unblock the Notifications











