..................... Deepika Singh- शूटिंग के दौरान घायल हो गई संध्या बींदणी, आंख में खून का थक्का देख घबराए फैंस Deepika Singh got injured during shooting, fans got scared after seeing blood clot in the eye - Hindi Filmibeat

Deepika Singh- शूटिंग के दौरान घायल हो गई संध्या बींदणी, आंख में खून का थक्का देख घबराए फैंस

deepika singh

संध्या बींदणी का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैँ। लेकिन आज एक बुरी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस को दुखी करने के लिए काफी है।

पता चला है कि शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की आखों में चोट लग गई है। इस दौरान दीपिका सिंह की आँख पर खून का एक थक्का जम गया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है।

वायरल भयनी ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है, ''मंगल लक्ष्मी की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह की आंख में खून का थक्का जम गया, उन्हें अस्पताल ले जाया गया।'' इसके बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और चिंता व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि कई लोग इसपर भी मजाक कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस खबर पर एक ने रिएक्ट किया है कि, ''लगता है खुद की रील देख ली।'' एक ने लिखा, ''गेट वेल सून।'' एक ने लिखा, ''रील बनाने के लिए उल्टी सीधी हरकतें कर रही होगी।'' एक ने लिखा, ''चलो थोड़े टाइम के लिए इंस्टाग्राम इसके डांस के प्रचार से बच जाएगा।'' एक ने लिखा, ''अपनी डांस करते हुए वीडियो देख ली होगी इसने।'' एक ने लिखा, ''अतिरिक्त ग्लिसरीन के कारण हो सकता है।'' एक ने लिखा, ''देखा आपने ख़राब डांस करने की नतीजा।'' लोग इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि मंगल लक्ष्मी एक्ट्रेस ने रिएक्शन नहीं दिया है।

कमबैक को लेकर थीं चर्चा में

दीपिका सिंह एक मशहूर टीवी अभिनेत्री बन चुकी है और लंबे समय से वह पर्दे से दूर थी। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने शो 'मंगल लक्ष्मी' से कमबैक किया और इसका प्रीमियर 27 फरवरी 2024 से चैनल कलर्स टीवी पर शुरू किया गया था। 2014 में 'दीया और बाती हम' के डायरेक्टर रोहित राज से दीपिका ने शादी की और 20 मई 2017 को दोनों का एक बेटा हुआ। फिलहाल इस वक्त एक्ट्रेस अस्पताल में हैं और अपनी आंख का इलाज करवा रही हैं।

Read more about: deepika singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X