मांग में सिंदूर लगाकर टीवी एक्ट्रेस ने किया ऐसा डांस, लोग बोले- 'नहीं आता है क्यों करती हो'

Deepika Singh Viral Dance Video: संध्या बींदणी के नाम से अपना खास पहचान बना चुकीं दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। कभी दीपिका एक्सरसाइज करती नजर आती हैं तो कभी फनी वीडियो शेयर करती। हाल ही में दीपिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका सिंह पुराने गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
पुराने गाने पर डांक करती दिखीं दीपिका
जी हां, दीपिका सिंह के वायरल वीडियो हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है मांग में सिंदूर लगाए लॉन्ग स्कर्ट और टॉप पहने दीपिका सिंह ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे के गाने 'होगा तुमसे प्यारा कौन हे कंचन' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दीपिका लिखती हैं हां क्योंकि यह ट्रेंडिंग में है। और प्लीज मुझे ट्रोल करें। बता दें कि दीपिका के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है ऐसी ही खुश रहो तो वहीं दूसरे ने कहा भाभी आप तो नंबर वन हैं। इन तारीफों के अलावा कुछ ट्रोलर्स ने जमकर दीपिका को ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा जब आता नहीं है तो क्यों करती हो तो वहीं दूसरे ने लिखा प्लीज ऐसे रील मत बनाया करो। क्योंकि हम अपने दिल में आपकी वही संध्या राठी वाली इमेज बनाकर रखे हैं और वो ऐसी नहीं थी। काम की बात करें तो इन दिनों दीपिका सिंह मंगल लक्ष्मी शो में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह एक फिल्म कर चुकी हैं जिसका नाम टीटू अंबानी है।


Click it and Unblock the Notifications











