कवच 2 से हो रही है संध्या बींदणी की वापसी, 7 बोल्ड तस्वीरों से मचाया हंगामा Viral
संध्या बींदणी के नाम से हर घर में खास जगह बना चुकी दीपिका सिंह एक बार फिर से टीवी पर कमबैक कर रही हैं। एकता कपूर के टीवी शो कवच के 2 भाग में मुख्य भूमिका निभाते हुए दीपिका सिंह नजर आयेंगी। हाल ही में इसका पहला प्रोमो भी रिलीज किया गया।
संध्या से हटकर इस बार दीपिका बेहद अलग अंदाज और किरदार में दिखाई दे रही हैं। दिया और बाती हम के बाद दीपिका का ये दूसरा शो है। इसी शो के दौरान उनकी शादी हुई। फिर वह मां बनीं। अब वह एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। कवच में दीपिका अपने प्यार का कवच बनती हुई नजर आयेंगी।

आपको बता दें कि इस शो से पहले दीपिका अपने वजन को लेकर चर्चा में रही थीं। बेटे सोहम को जन्म देने के बाद दीपिका का काफी वजन बढ़ गया था। दीपिका ने जिम और योगा से खुद में जबरदस्त ट्रांसफर्मेशन किया जो कि हैरान कर देने वाला है।
उनकी ये सभी तस्वीरें इस वक्त फैंस के बीच काफी तेजी से देखी जा रही हैं। चलिए फिर इंतजार किस बात का। हम आपको दिखाते हैं दीपिका की ऐसी तस्वीरें जिससे आपका नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











