अब सलमान करेंगे इस एक्ट्रेस के साथ मजाक..टांग खिचाई का दौर शुरू!
16 अक्टूबर को आप सभी का इंतज़ार खत्म हो रहा है। इस दिन बिग बॉस 10 जो आपके सामने आ रहा है और साथ ही ला रहा है हमेशा की तरह नए नए सरप्राइज़। हालांकि इस सीज़न में कौन कौन कंटेस्टेंट्स होंगे, इसका पता तो पूरी तरह शो शुरू होने पर ही पता चलेगा।

लेकिन एक ऐसे सेलेब का इस सीज़न में दिखने की खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। जी हां..हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोन की। खबर है कि दीपिका इसमें पहली स्टार गेस्ट होंगी।
एक ही टेक में शूट हो गया ये बोल्ड सीन..LIP LOCK हुआ ज़बर्दस्त!
दीपिका अपनी फिल्म xXx का प्रमोशन करतीं इस शो में नज़र आएंगी। ये फिल्म दीपिका के लिए बहुत खास है क्योंकि इसी फिल्म से दीपिका ने हॉलीवुड में डेब्यू किया है।
इसमें सबसे मज़ेदार बात तो ये है कि इसमें सलमान खान दीपिका की टांग खींचते हुए दिखाई देंगे। सलमान उन्हें चिढ़ाते हुए बोलेंगे कि ''अब तो हमारे साथ भी एक्ट कर लो''।
'हम आपके हैं कौन' के हैं फैन..तो हो जाएं खुश..एक बार फिर होगा धमाल!
इसी के साथ खबर ये भी है कि फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय की टीम भी बिग बॉस में अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने पहुंचेंगे।
आपको बता दें कि बिग बॉस 9 में कैटरीना कैफ भी अपनी फिल्म फितूर का प्रमोशन करने के लिए आई थीं। गौतलब है कि कलर्स टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस' के 10वें सीजन का ग्रांड प्रीमियर 16 अक्टूबर को शाम 9 बजे टीवी पर आएगा।
यह जानकारी बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ले पोस्ट की गई है। यह एक छोटा सा लूप वीडियो है जिसमें बिग बॉस के होस्ट और अभिनेता सलमान खान हाथ से एक्स बनाते हुए 'वार पे वार' बोलत हैं।
बता दें कि शो के रेगुलर एपिसोड 17 तारीख से शाम 10.30 बजे चैनल पर प्रसारित होंगे। भले ही शो की टीआपी अच्छी रहती है लेकिन आंकड़े बताते हैं कि शुरू से लेकर अब तक सीजन बढ़ने के साथ शो की टीआरपी गिरी है, जिसके चलते मेकर्स ने शो में काफी प्रयोग किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications






