दीपिका-सलमान का एक साथ धमाका..हिट है!
कलर्स पर बिग बॉस 10 इस 16 तारीख से शुरू होने जा रहा है। इस शो के पहले दिन आपको दीपिका पादूकोन भी दिखाई देंगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दीपिका पादूकोन इस शो में आपको क्या करती दिखाई देंगी।
पिछले दिनों खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोन आपको बिग बॉस 10 में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट नज़र आएंगी। ये खबर अब कन्फर्म हो गई है। दीपिका बिग बॉस में अपनी आने वाली फिल्म XxX का प्रचार करने के लिए सलमान के साथ दिखाई देने वाली हैं।

XxX: रिटर्न ऑफ शेंडर केज' से हॉलीवुड में पदार्पण करने जा रहीं 30 साल की अभिनेत्री फिल्म के प्रचार के लिए 'बिग बॉस' में आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता विन डीजल मुख्य भूमिका में हैं।
घबराई हुई है नागिन एक्ट्रेस..नहीं जाना चाहती उस राह!
कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने ट्विटर पर खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की जिसमें दीपिका कह रही हैं, कि आम प्रतिभागी और सेलीब्रिटी के बीच की लड़ाई में मुझे हॉलीवुड का रोमांच और एक्शन मिलेगा।
नायक ने ट्वीट किया, 'रोमांच शुरू हो रहा है। लांच के लिए देखिए बिग बॉस में कौन आ रहा है। 16 अक्तूबर, रात नौ बजे। अभी से तैयार हो जाएं।'
'एक्सएक्सएक्स' मूवी की दीपिका पादुकोण।' उन्होंने एक विडियो भी जारी किया है, जिसमें दीपिका दर्शकों से यह कहते हुए दिख रही हैं कि वे 'बिग बॉस' के आगामी सीजन के लिए तैयार रहें।
क्लिप में पीकू स्टार ने कहा, 'भारत के लोगों व सेलिब्रिटी के बीच कश्मकश में मैं शो में रोमांच व ऐक्शन का तड़का लगाऊंगी।' इस बार 'बिग बॉस' में फोकस आम आदमी पर होगा।
#BiggBoss10..ये सब मिलकर करेंगे सेलेब्स की नाक में दम..Non Celeb list आई सामने!
पहली बार, रिऐलिटी शो सितारों के साथ प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेने के लिए अपने दरवाजे आम आदमी के लिए भी खोलेगा।


Click it and Unblock the Notifications






